
कनाडा की लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, पंजाबी में की बात, वीडियो वायरल
AajTak
कनाडा की साराह विकेट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. इंस्टाग्राम पर साराह ने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जहां वह पंजाबी बोलती हुई दिख रही हैं. लोगों ने नई भाषा बोलने के जज्बे और सीखने की ललक की तारीफ की. साराह गायक हैं. उनका बॉयफ्रेंड भारतीय है.
इंस्टाग्राम पर कनाडा की रहने वाली साराह विकेट (Sarah Wickett) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह पंजाबी में बात करने की कोशिश कर रही हैं. साराह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की.
साराह के पंजाबी बोलने के अंदाज ने कई लोगों का दिल छू लिया. यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. साराह विकेट, गायक और गीतकार हैं.
वह वीडियो में सारे वाक्य पंजाबी में बोलती नजर आ रही हैं, वीडियो में वह कह रही हैं, 'मैं टोरंटो से हूं (मैं टोरंटो तो आहां), मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली से है (मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली तो आहां)... (कुछ देर रुककर) पर मेरा बॉयफ्रेंड टोरंटो में. हम टोरंटों में रहते हैं (असी टोरंटो विच रहंदे आ)'.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स के रिएक्शन भी आए. यूजर्स उनके पंजाबी बोलने के स्टाइल से काफी प्रभावित दिखे. एक यूजर ने लिखा, आपने बहुत ही अच्छा किया. दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप बहुत तेजी से पंजाबी सीख रही हैं.'
तीसरे शख्स ने लिखा कि यह देखकर काफी अच्छा लगा रहा है कि आप एक नई भाषा सीख रही हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा, उनका बॉयफ्रेंड काफी लकी है.
साराह ने अपना एक और वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह पंजाबी में कुछ लाइन बोलती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने अपना परिचय दिया और 'सत श्री अकाल' बोलकर लोगों का अभिवादन किया. वीडियो में वह बता रही हैं वह गाना पसंद करती हैं और गायक हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











