
कनाडा: आतंकी निज्जर के करीबी के घर फायरिंग मामले में 2 नाबालिग अरेस्ट
AajTak
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के प्रवक्ता सर्बजीत संघा ने कहा कि पुलिस ने उस घर का तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद तीन हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जहां दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया था.
कनाडा के सरे में पुलिस ने मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सहयोगी के घर पर गोलीबारी में कथित संलिप्तता के लिए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. सरे पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 'हमने 140वीं स्ट्रीट के 7700 ब्लॉक में एक घर की तलाशी के बाद 16 वर्षीय दो बच्चों को हथियार का इस्तेमाल करने में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया है'.
यह घर सिमरनजीत सिंह का है, जो हरदीप सिंह निज्जर का करीबी सहयोगी माना जाता है. बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल सरे में एक गुरुद्वारे बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा ने निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था. भारत सरकार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था.
सीबीसी न्यूज के अनुसार, सिमरनजीत सिंह ने वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने खालिस्तान समर्थक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था. इसके कुछ दिनों बाद उसके घर में गोलीबारी की घटना हुई है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के प्रवक्ता सर्बजीत संघा ने कहा कि पुलिस अभी तक गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा पाई है.
सर्बजीत संघा ने कहा कि पुलिस ने उस घर का तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद तीन हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जहां दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया था. आरोप तय होने तक दोनों संदिग्धों को रिहा कर दिया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









