
कजाकिस्तान में लैंडिंग के दौरान हादसा, आग के गोले में बदला विमान, 4 की मौत
AajTak
कजाकिस्तान में शनिवार को सैन्य विमान An-26 लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरने वाला एन-26 सैन्य विमान अलमाटी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
कजाकिस्तान में आज एक भीषण हादसा हुआ. यहां एक सैन्य विमान An-26 दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरने वाला एन-26 सैन्य विमान अलमाटी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. #Kazakhstan:- Atleast Four people were killed on Saturday after a plane crashed while it landed in the city of Almaty, according to the country's emergency ministry. pic.twitter.com/sTDf8PxXCZ मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने बताया कि सैन्य विमान एन-26 ने कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरी थी.
तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










