
'कच्छ को प्यासा रखने वाले ये अर्बन नक्सली कौन थे', मेधा पाटकर पर गुजरात CM का हमला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पीएम मोदी ने भुज में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री ने नर्मदा बचाव आंदोलन चलाने वाली मेधा पाटकर पर निशाना साधा. उन्हें अर्बन नक्सली कहकर संबोधित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का रविवार को दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री रविवार को भुज पहुंचे और अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भुज पर नर्मदा ब्रांच कैनाल का भी उद्घाटन किया. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मेधा पाटकर पर निशाना साधा.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पहली बार विरोधियों पर हमला करते हुए दिखे. मुख्यमंत्री पटेल ने नर्मदा का विरोध करने वाली मेधा पाटकर पर निशाना साधते हुए उन्हें अर्बन नक्सल गिना दिया. भुज के ब्रांच कैनाल के उद्घाटन के मौके पर भूपेंद्र पटेल ने मेधा पाटकर को लेकर कहा कि आज जब नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंच गया है,
इसको लेकर एक अलग ही उत्साह है, तब आपको यह भी याद करवाना होगा कि वह लोग भी थे, जिन्होंने 50 साल तक कच्छ को नर्मदा के पानी से वंचित रखा. कच्छ को प्यासा रखा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि यह विरोध करने वाले अर्बन नक्सली कौन थे.
मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि यही वह अर्बन नक्सली हैं, जिन्होंने नर्मदा का विरोध किया. गुजरात का विरोध किया, कच्छ का विरोध किया. आज उन्हीं नक्सलवादियों ने गुजरात के कच्छ को विकास से वंचित रखने का प्रयास किया. इन लोगों में से एक नाम है मेधा पाटकर.
सीएम ने कहा कि आप सब जानते ही हैं कि किसने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दी. गुजरात के लोगों को भ्रमित कर नक्सलवाद लाने की कोशिश उन लोगों के जरिए की गई. गुजरात और कच्छ की जनता समझदार है, उनके मनसूबों को सफल नहीं होने दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कच्छ के दौरे के दौरान कच्छ के भुजिया डूंगर पर बने स्मृति वन का लोकार्पण करते हुए 50 एकड़ में बने 8 चेक डैम का भी लोकार्पण किया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






