
कच्ची शराब के लिए बदनाम गांव की महिलाओं का फैसला, कोरोना से बचाव के लिए लाठियां उठाकर इलाका किया सील
AajTak
मध्य प्रदेश के बैतूल में कोरोना के खिलाफ जंग में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं. महिलाओं ने जनता कर्फ्यू लगा कर हाथों में लाठी लेकर पहरा देना शुरू कर दिया है.
मध्य प्रदेश के बैतूल में कोरोना के खिलाफ जंग में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं. महिलाओं ने जनता कर्फ्यू लगा कर हाथों में लाठी लेकर पहरा देना शुरू कर दिया है. कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण से हर कोई हैरान परेशान है. ऐसे में सरकार और स्थानीय प्रशासन तो कड़े फैसले ले ही रहा है, लोगों को भी अपनी जान बचाने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं. बैतूल के एक गांव में भी ग्रामीणों ने पूरे गांव को लॉक कर दिया है. खास बात यह है कि इसका फैसला गांव की महिलाओं ने किया है और जनता कर्फ्यू लगा कर वे खुद लाठियां लेकर गांव की निगरानी कर रही हैं कि कोई गांव में प्रवेश तो नहीं कर रहा है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












