
'कच्चा चबा जाऊंगा, तेरी अकड़ कम ना हो रही...', पप्पू यादव और लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे की बातचीत का ऑडियो
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने पप्पू यादव को धमकाते हुए कहा कि तुझे प्यार से समझाया था कि भाई से बात कर ले. भाई ने जेल का जैमर बंद करवाकर तूझे फोन करवाया और तून फोन नहीं उठाया. अब फिर तेरी वही हरकत हो गई. अच्छी-भली सुलह हो रही थी लेकिन बावजूद इसके तेरी अकड़ नहीं खत्म हो रही.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है. यह धमकी भरा कॉल करने वाले का दावा है कि वह लगातार पप्पू यादव के कई ठिकानों की रेकी कर रहा है और उसे जान से मार डालेगा.
इस धमकी भरे ऑडियो में सुना जा सकता है कि पप्पू यादव के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें धमकाया जा रहा है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाला गुर्गा धमकाते हुए कहता है कि ध्यान से सुन बात, भाई (लॉरेंस बिश्नोई) ने जेल का जैमर बंद करवाकर कॉन्फ्रेंस से तुझे कॉल करवाई थी लेकिन तूने फोन नहीं उठाया. एक तो हो गया तेरा निवास और अब गिनती चालू कर दे. एक घर है तेरा दुपल्ली के हाउस पार्क में, दूसरा अनंतपुर के हाउसिंग सोसाइटी, तीसरा गुरदास मुथैया की अपार्टमेंट बिल्डिंग, चौथा पटना का घर जहां तू नजरबंद था. छठा घर है, जन अधिकार लोकसेवा का पार्टी ऑफिस. सातवां राइटिंग रोड अरण्य भवन के पास और नौंवा आरा गुप्ता जनरल स्टोर के पास का घर. बरतांडडा परमानपुर का घर और पूर्णिया में विधानसभा क्षेत्र का तेरा घर, अब घूम अब कहां घूमेगा.
बिश्नोई के गुर्गे ने पप्पू यादव को धमकाते हुए कहा कि तुझे प्यार से समझाया था कि भाई से बात कर ले. भाई ने जेल का जैमर बंद करवाकर तूझे फोन करवाया और तून फोन नहीं उठाया. अब फिर तेरी वही हरकत हो गई. अच्छी-भली सुलह हो रही थी लेकिन बावजूद इसके तेरी अकड़ नहीं खत्म हो रही. अब सुन, भाई की तरफ से मैसेज सुन... ना तुझे कच्चा चबा दिया... तीन घंटे का टाइम है, ना तेरे पीछे गाड़ियां आईं तो कहना...
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने कहा कि एक तो गलती तेरी और ऊपर से दिखा रहा है कि तेरी कोई गलती नहीं है. हमने तुझे बड़ा भई बनाया और तूने फोन नहीं उठाया. तुझे पता है कि जेल का जैमर 10 मिनट बंद कराने के लिए एक मिनट के लाख रुपये लगते हैं. मजाक समझ रखा है क्या तूने? क्या जवाब दूं कि तुझे बड़ा भाई बना लिया था मैंने और बड़े भाई ने कोई जवाब नहीं दिया. शर्मिंदा करवा दिया. हमने तुझसे कोई मांग की थी क्या? उल्टा तेरी जान बख्श दी थी. तूने क्यों उल्टा बोला था? एक बार भाई (लॉरेंस) से बोल देता कि न्यूज वालों ने उल्टा कर दिया, काटकर भेज दिया. जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी मसला सुलटा ले.
यह भी पढ़ें: सलमान खान मामले से दूर रहो..." पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी
गुर्गे ने कहा कि तेरी एक वीडियो देखी थी... तूने एक बार कहा था कि जितनी तुम्हारी उम्र होगा, उतनी से ज्यादा बार मैं चुनाव जीतकर आ चुका हूं. तेरी ये लाइन पसंद आ गई थी... इसलिए तूझे बड़ा भाई बना लिया था और तूने क्या किया? इज्जत ही ना रखी म्हारी. जेल का जैमर बंद करवाकर तुझे फोन करवाया. जेल का जैमर बंद करवाना बच्चों का खेल समझ रखा है. खाली होकर अकेले होकर फोन पर बात कर...

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




