
कचरा जमा करने की ऐसी आदत... करोड़ों के घर को बना दिया कबाड़खाना, परेशान पड़ोसी फ्लैट बेचकर भागे
AajTak
शंघाई के एक पॉश इलाके में करोड़ों के आलीशान घर को एक महिला ने अपने अजीब आदत की वजह से कबाड़खाना बना दिया.
संघाई के एक पॉश इलाके में एक महिला अकेली एक बड़े से फ्लैट में रहती है. उनकी कुछ आदतें इतनी अजीब है कि आसपास रहने वाले लोग इससे तंग आ गए. लोगों ने काफी शिकायत की, फिर भी उनकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ.
दरअसल, 60 साल की चेंग नाम की महिला पिछल कुछ वर्षों से कूड़ा, कचरा और गंदे अपशिष्ट पदार्थ अपने घर में जमा कर रही है. उनकी इस अजीब आदत से पड़ोसी काफी परेशान हो गए और उनकी शिकायत तक की. पड़ोस में कूड़ा-कचरा रखने वाली महिला के कारण उनके पड़ोसी इतने तंग आ गए कि उनमें से कुछ को अपने फ्लैट बेचने पर मजबूर होना पड़ा है.
42 करोड़ का है घर महिला अपने अस्वास्थ्यकर व्यवहार से लोगों को परेशान कर रही हैं. हालांकि, शंघाई टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी महिला को कूड़ा-कचरा घर लाने तथा अपने फ्लैट और सार्वजनिक गलियारे में जमा करने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर सके. महिला शहर के हुआंग्पू जिले में रहती हैं और उनके 157 वर्ग मीटर के घर की कीमत 36 मिलियन युआन (42 करोड़ रुपये) है.
25-25 लाख के सोफे को बना दिया कबाड़ चेंग की ली नामक एक पड़ोसी ने मीडिया को बताया कि वह कार्डबोर्ड से लेकर बोतलों और प्लास्टिक की थैलियों से लेकर खाने के कचरे तक हर तरह की गंदगी उठाती है. उनका फ्लैट कचरे से भरा हुआ है, बाथटब में और एक महंगे सोफे पर भी उन्होंने कचरा भर रखा है. उनका सोफा इटली से इंपोर्ट किया गया था और जिसकी कीमत 200,000 युआन (25 लाख) से ज़्यादा है.
घर के बाहर भिनभिनाती रहती है मक्खियां ली ने बताया कि उनके घर और बाहर गलियारे में मक्खियां, मच्छर, तिलचट्टे और सेंटीपीड आम तौर पर देखे जाते हैं. यहां तक कि दालान में मरे हुए चूहे भी दिख जाते हैं. वहां के सोसाइटी के एक अधिकारी के अनुसार, चेंग जिस 16वीं मंजिल पर रहता है, वहां पूरी तरह से बदबू आती है. आसपास के लोग फ्लैट बेचकर भागे अधिकारी ने कहा कि पहले 15वीं मंजिल पर रहने वाला एक युवा जोड़ा इस गंदे माहौल को बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए उन्होंने अपना फ्लैट बेच दिया और वहां से चले गए. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने चेंग को चेतावनी दी थी कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं, लेकिन उसने सुनने से इनकार कर दिया और उसने उस जगह को आग लगाने की धमकी दी.
बेटी ने घर में आग लगाने की दी थी धमकी एक अन्य अधिकारी के अनुसार, उन्होंने 2023 में चेंग की बेटी से संपर्क किया और उसे अपनी मां को सफाई के लिए राजी करने को कहा. पहले तो बेटी मदद करने के लिए तैयार हो गई, लेकिन बाद में उसने अपना मन बदल लिया और कहा कि वह अपनी मां के मामलों में दखल नहीं देना चाहती.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











