
कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ की तत्काल सीजफायर की मांग, देखें दुनिया आजतक
AajTak
कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ चल रही झड़पों के बीच तत्काल सीजफायर की मांग की है. संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत छिया केओ ने कहा कि उनका देश बिना किसी शर्त के संघर्ष ख़त्म करने की मांग करता है. वहीं थाईलैंड ने अभी तक कंबोडिया के इस प्रस्ताव कोई जवाब नहीं दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











