
कंबोडिया के उस चाइनीज कैसीनो की तस्वीरें, जहां से डिजिटल अरेस्ट के लिए आपको आता है कॉल
AajTak
डिजिटल अरेस्ट के केस लगातार सामने आ रहे हैं. इसके मामले पिछले कुछ महिनों से चरम पर हैं. अब आज तक के हाथ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिनमें कंबोडिया के उस लक्जरी चीनी कैसीनो को दिखाया गया है, जहां से लोगों के पास डिजिटल अरेस्ट के लिये कॉल आते हैं.
डिजिटल अरेस्ट के मामले अब देशभर में सामने आने लगे हैं. इनमें से कुछ केस में संतान के रेप केस या सेक्स रैकेट में फंसने का डर दिखाया जाता है तो वहीं कुछ मामलों में ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाकर डराया धमकाया जाता है.
डिजिटल अरेस्ट के ऐसे मामलों से लोगों को जागरुक करने के लिये आज तक लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है. अब आज तक के हाथ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिनमें कंबोडिया के उस लक्जरी चीनी कैसीनो को दिखाया गया है, जहां से लोगों के पास डिजिटल अरेस्ट के लिये कॉल आते हैं.
वीडियो में क्या-क्या हुआ कैप्चर
1. नकली डिजिटल अदालतें, जिनमें फर्जी जज मुकदमा सुनने की एक्टिंग करते हैं.
2. एक साथ काम करते नकली डिजिटल कोर्ट चलाने वाले स्कैमर्स.
3. लोगों को कॉल करके ठगने वाले स्कैमर्स की हरकतें.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









