
'कंबल, चश्मा, जैकेट, सोने की जंजीर....' बीजेपी पर आतिशी, केजरीवाल और संजय सिंह के नए आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा,
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं. प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए संजय सिंह ने कहा, "चुनाव आयोग, दिल्ली पुलिस, डीएम, एसएचओ ये सब भारतीय जनता पार्टी के आतंक और भय से बोल नहीं पा रहे हैं. खुलेआम सब कुछ हो रहा है, साड़ी और चश्मा बांटा जा रहा है."
पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह साफ है कि AAP सरकार बना रही है. गली-गली में लोग सरेंडर कर चुके हैं, उनके पास न चेहरा है, न नेता है, न विजन है. इसलिए वे धोखाधड़ी कर रहे हैं. उनके शीर्ष नेताओं ने 10 हजार रुपये भेजे हैं और नेताओं ने केवल एक हजार रुपये ही बांटे हैं. लोग नाराज हैं, लोग पूछ रहे हैं कि हमारा पैसा कहां है."
केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने एक कॉलोनी में बांटे और बाकी को नहीं मिले, लोग पूछ रहे हैं कि हमारे लिए भेजे गए पैसे, जैकेट, कंबल, जूते कहां हैं. अब वे इन दिनों सोने की चेन बांट रहे हैं, उन्होंने सभी को नहीं बांटा है. जो लोग उनके दफ्तर जा रहे हैं, उन्हें मिल रहा है."
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे सब कुछ ले लें, उनके दफ्तर जाएं और इसके लिए लड़ें भी, लेकिन अपने वोट न बेचें. आपके वोट प्रतिष्ठित हैं. मैं AAP को वोट देने के लिए नहीं कहता, लेकिन जो लोग पैसे बांट रहे हैं, कंबल बांट रहे हैं, उन्हें वोट मत दीजिए, वे देशद्रोही हैं."
'खुद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया...'
सांसद संजय सिंह ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद साड़ी और चश्मा बांटे जाने का ट्वीट खुद प्रवेश वर्मा कर रहे हैं. हजारों की संख्या में चादरें बंट रही हैं, पैसे बांटे गए. सभी के प्रमाण हैं, महिला ने कैमरे के सामने आकर बोला है. इसके बावजूद अगर एसएचओ और डीएम कह रहा है कि उनको प्रमाण नहीं मिले हैं, तो ये पुराने फिल्मों की याद दिलाता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






