
कंपनी ने 210 करोड़ के बोनस का किया ऐलान, झूम उठे कर्मचारी
AajTak
कंपनी ने कर्मचारियों को 4-4 लाख रुपए बोनस देने का ऐलान किया. एक अधिकारी ने कहा- यह आपलोग ही हैं, जो हर दिन को खास बनाते हैं.
एक कंपनी ने अपने सभी 5400 कर्मचारियों को करीब 4-4 लाख रुपए का बोनस देना का ऐलान किया है. यह घोषणा एंप्लॉय एप्रीसिएशन पार्टी के दौरान किया गया. जिसके बाद वहां मौजूद सभी स्टाफ झूमने लगे.
मामला अमेरिका के लास वेगास का है. कॉस्मोपॉलिटन कंपनी के CEO बिल मैकबीथ, एक लैविश सेरेमनी के दौरान स्टेज पर चढ़ गए. फिर उन्होंने एक चौंकाने वाला ऐलान कर दिया. जिससे कि उनकी कपंनी को करीब 210 करोड़ का खर्चा उठाना होगा.
बता दें कि कॉस्मोपॉलिटन, लास वेगास का एक बहुत ही आकर्षक स्ट्रिप रिजॉर्ट है. यह साल 2010 में खुला था. लेकिन यह जल्द ही घाटे में चला गया. जिसके बाद इसे ब्लैकस्टोन ने साल 2014 में 131 अरब रुपए में खरीद लिया था.
रिजॉर्ट कंपनी के इस ऐलान के बाद इवेंट रूम में मौजूद सभी लोग खुशी से भर गए. हजारों स्टाफ मस्ती में झूमने लगे. एक दूसरे से गले मिलने लगे. स्टाफ करीब 4 लाख रुपए के मिलने वाले बोनस की खुशियां मनाने लगे.
पैंडेमिक के दौरान काम का मिला इनाम
कॉस्मोपॉलिटन के डेनियल एस्पिनो ने कहा- यह आपलोग ही हैं, जो हर दिन को खास बनाते हैं. चाहे आप रूम साफ करते हों. खाना बनाते हों, कार्ड्स को संभालते हों, ड्रिंक्स सर्व करते हों या फ्रंट डेस्क पर काम करते हों.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












