
कंपनी का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद
AajTak
पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि जमकैश व्हीकलेड्स के कार्यकारी निदेशक की लिखित शिकायत पर 19 जुलाई 2022 को मामला दर्ज किया गया था. जांच में पता चला था कि आरोपी ने अपने खाते में भेजी गई रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था.
Private Company Embezzlement Fraud: जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने जम्मू में एक निजी कंपनी के कर्मचारी को गबन करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने एक करोड़ से रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की है. इस सिलसिले में कई शहरों में छापेमारी के बाद क्राइम ब्रांच को सफलता मिली.
आरोपी कि शिनाख्त शेराज़ मीर के तौर पर हुई है, जो उस समय जमकैश वेहीडेज़ के अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था. उसने बड़ी ही चालाकी के साथ कंपनी के फंड को अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करता रहा. इस तरह से उसने 1.32 करोड़ रुपये की बड़ी राशि अपने खातों में भेज दी. इसके बाद आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया.
पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि जमकैश व्हीकलेड्स के कार्यकारी निदेशक की लिखित शिकायत पर 19 जुलाई, 2022 को मामला दर्ज किया गया था. जांच में पता चला था कि आरोपी ने अपने खाते में भेजी गई रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मीर को गिरफ्तार कर लिया गया और लगभग 22 लाख रुपये की हेराफेरी की रकम बरामद कर ली गई. आरोपी के खिलाफ प्रारंभिक आरोप पत्र जम्मू पुलिस ने न्यायिक निर्धारण के लिए अदालत में दायर किया था.
उन्होंने आगे बताया कि जुलाई 2023 में इस मामले को अपराध शाखा में स्थानांतरित करने के बाद ईओडब्ल्यू (EOW) की टीमों ने इंदौर और दिल्ली में कई जगहों पर छापे मारी की और फिर 1,10,00,000.00 रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली. क्राइम ब्रांच के लिए ये एक बड़ी सफलता है.
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा की इस बड़ी बरामदगी के साथ ही जमकैश वेहिकाडेस की पूरी दुरुपयोग की गई रकम बरामद कर ली गई है और इस मामले में अभी आगे भी जांच जारी है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






