
कंधार और दूसरे शहर में बम गिराए, ड्रोन भी बरसाए... अफगानिस्तान के अटैक से बौखलाया पाकिस्तान
AajTak
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक में पाकिस्तानी ड्रोन हमले की खबरें आई हैं. बताया गया कि ये हमले TTP के ठिकानों पर किए गए, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. तालिबान सरकार ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है, जबकि सीमा क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन हमले की खबरें सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह हमला अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया बताया जा रहा है. हालांकि अब तक इन हमलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है और अफगान तालिबान सरकार ने भी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
कई सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा के भीतर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिनका लक्ष्य TTP के ठिकाने थे. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान TTP के लड़ाकों को पनाह दे रहा है, जो पाकिस्तान में आतंकी हमले करते हैं.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के साथ जंग में क्या पाकिस्तान को मिलेगा सऊदी का साथ? NATO जैसी डील का लिटमस टेस्ट
10 अक्टूबर को काबुल में भी कई धमाके हुए थे, जिनके बारे में कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि ये पाकिस्तानी हवाई हमलों से जुड़े हो सकते हैं. इन घटनाओं को हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के रूप में देखा जा रहा है.
तालिबान की चुप्पी और पुरानी प्रतिक्रियाएं
स्पिन बोल्दक में हुए कथित हमले पर तालिबान प्रशासन ने अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है. हालांकि अगस्त में नंगरहार और खोस्त में हुए कथित पाकिस्तानी हमलों के बाद तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद के राजदूत को तलब कर वायुसीमा के उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











