
कंधार एयरपोर्ट के फ्यूल डिपो पर पाकिस्तानी हमला, 1500 टन ईंधन तबाह, इलाके में बढ़ा तनाव
AajTak
अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट के पास स्थित एक फ्यूल डिपो पर पाकिस्तान के हमले में भारी नुकसान हुआ है. तालिबान के अनुसार निजी एयरलाइन काम एयर के डिपो पर हुए हमले में 1500 टन से ज्यादा ईंधन नष्ट हो गया. हमलों में काबुल और नंगरहार के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा और छह लोगों की मौत हुई.
अफगानिस्तान में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास स्थित एक फ्यूल डिपो पर हमला किया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है.
तालिबान के अनुसार यह हमला निजी एयरलाइन काम एयर के फ्यूल डिपो पर किया गया. यह डिपो कंधार एयरपोर्ट के पास मौजूद है और यहां से एयरलाइन के निजी विमानों के साथ-साथ कई संगठनों को भी ईंधन की आपूर्ति की जाती है.
कंधार एयरपोर्ट के वित्त और प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस डिपो से एयरलाइन के निजी विमानों के अलावा रेड क्रिसेंट और अन्य संगठनों को भी ईंधन मिलता था. हमले के बाद इस क्षेत्र में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकते हैं.
काबुल और नंगरहार के रिहायशी इलाकों में भी हुआ नुकसान
फ्यूल डिपो के प्रबंधक हाजी दाद मोहम्मद पोपल ने बताया कि इस हमले में 1500 टन से ज्यादा ईंधन नष्ट हो गया है. उन्होंने कहा कि यह नुकसान बहुत बड़ा है और इससे एयरलाइन के संचालन पर भी असर पड़ सकता है.
तालिबान का यह भी कहना है कि रात में हुए इन हमलों का असर केवल कंधार तक सीमित नहीं रहा. राजधानी काबुल और पूर्वी प्रांत नंगरहार प्रांत के कुछ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया. तालिबान के अनुसार इन हमलों में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










