
कंट्रोवर्सी से कैसे करोड़ों बचाते हैं फिल्म मेकर्स? ये ट्रेंड है पुराना, जानें कैसे करता है काम
AajTak
एक फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी क्रिएट होने से हमारी मासूम जनता सोचती है कि उस पर पाबंदी लगाई जाएगी, सीन काटा जाएगा, हीरो को 'कांडी' समझा जाएगा या फिर कुछ और ना सही फिल्म को ऑडियन्स दरकिनार तो कर ही देगी. इससे वो फिल्म या सीरीज कोई बिजनेस नहीं कर पाएगी. लेकिन कभी कभी इसका उल्टा भी हो जाता है. या अगर कहें कि आज के दौर में तो ये रिवर्स गियर पकड़ लेती है तो बिल्कुल गलत नहीं होगा.
शोबिज की दुनिया का कन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है. विवादों की इस दुनिया में पिछले कुछ समय से फिल्मों के बॉयकॉट का भी ट्रेंड जोर पकड़ चुका है. एक्टर्स ने कुछ कह दिया, सीन गलत लगा या फिर सेंटिमेंट्स हर्ट हो गए- बस फिल्म पर बैन की मांग कर दी जाती है.
एक फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी क्रिएट होने से हमारी मासूम जनता सोचती है कि उस पर पाबंदी लगाई जाएगी, सीन काटा जाएगा, या फिर कुछ और ना सही फिल्म को ऑडियन्स दरकिनार तो कर ही देगी. इससे वो फिल्म या सीरीज कोई बिजनेस नहीं कर पाएगी. लेकिन... लेकिन... लेकिन कभी कभी हो इसका उल्टा जाता है. या अगर कहें कि आज के दौर में तो ये रिवर्स गियर पकड़ लेती है तो बिल्कुल गलत नहीं होगा. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कंट्रोवर्सी करके मेकर्स अक्सर अपने करोड़ों बचा लेते हैं. नहीं होता यकीन तो ये रहे सबूत.
IC 814 का फ्री प्रचार
चलिए आपको एग्जाम्पल्स के साथ समझाते हैं. हाल ही में IC 814 वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की हुई थी. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा और पत्रलेखा जैसी भारी स्टार कास्ट थी. रियल इंसीडेंट पर बेस्ड इस कहानी को सिर्फ कंट्रोवर्सी ने इतनी हवा दी कि जिसे इस सीरीज के बारे में नहीं भी पता था, वो तक इसकी बात करने लगा. सीरीज का वॉचटाइम बेहद हाई रहा, इसकी चर्चा मिनिस्ट्री तक हुई.
कंट्रोवर्सी के नाम पर इल्जाम लगा कि मेकर्स ने हाईजैकर्स को हिंदु दिखाया है. हाईजैकर्स के रियल नाम छुपाकर उनके हिंदू कोड-नेम दिखाए गए और शो में आतंकियों को सॉफ्ट और सेंसिटिव, जबकि भारतीय अधिकारियों को कन्फ्यूज और अपने काम में ढीला दिखाया गया है. इसके क्लियरेंस के लिए नेटफ्लिक्स की कंटेंट चीफ तक को सामने आना पड़ा. नतीजा निकला कि डिस्क्लेमर देकर सीरीज को रन किया जाएगा. लेकिन इसके बाद क्या हुआ? इसके बाद हुई एक बड़ी सी मीडिया मीट, जहां तमाम तरह के सवाल पूछे गए, जवाब तलब किए गए. जिसे इंडस्ट्री में फिल्म या सीरीज प्रमोशन्स का भी नाम दिया जाता है. सीरीज को सिर्फ कंट्रोवर्सी से खूब हाइप मिली.
क्या कहती है रिपोर्ट्स...

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










