
कंट्रोवर्सी क्वीन हैं पायल रोहतगी, नेहरू-कश्मीर पर दिए कई विवादित बयान
AajTak
पायल रोहतगी का विवादों से गहरा नाता रहा है. वे इससे पहले भी एक बार अपनी हरकतों की वजह से जेल जा चुकी हैं. बता रहे हैं पायल रोहतगी के जीवन से जुड़े बड़े विवादों के बारे में और उन कॉन्ट्रोवर्यिसल बयानों के बारे में जिसपर खूब बवाल मचा और पायल को ट्रोल भी किया गया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल उनपर अपनी सोसाइटी में झगड़ा करने और धमकी देने के आरोप में अहमदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. उनपर आरोप है कि वे कई बार सोसाइटी के लोगों के साथ झगड़ा कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने सोसाइटी के चेयरमेन को भी धमकियांं देने का आरोप है. पायल रोहतगी का विवादों से गहरा नाता रहा है. वे इससे पहले भी एक बार अपनी हरकतों की वजह से जेल जा चुकी हैं. बता रहे हैं पायल रोहतगी के जीवन से जुड़े बड़े विवादों के बारे में और उन कॉन्ट्रोवर्यिसल बयानों के बारे में जिसपर खूब बवाल मचा और पायल को ट्रोल भी किया गया.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












