
कंट्रोवर्सी का फैमिली पर होता है असर? कार्तिक आर्यन बोले 'मां को बहुत समझाता हूं...'
AajTak
कार्तिक ने कंट्रोवर्सिज पर कहा- 'कई बार जब बात हाथ से निकल जाती है, तो एक प्वाइंट ऐसा आता है जब हम सोचते हैं कि ये आखिर हो क्यों रहा है. पर उसके बाद, मुझे अपने परिवार के लिए बुरा लगता है क्योंकि वे इस दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते हैं. '
कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका 19 नवंबर को रिलीज होने वाली है. एक्टर फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. इसी सिलसिले में हाल ही में कार्तिक ने एक चैट शो में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने अपनी फिल्म और करियर पर बात की, साथ ही बताया कि वे कंट्रोवर्सिज को कैसे हैंडल करते हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












