
कंजर्वेटिव पार्टी की नई नेता बनीं केमी बेडेनॉक, ब्रिटेन की विपक्ष की लीडर का पद संभालेंगी
AajTak
ब्रिटेन में विपक्षी नेता के तौर पर कंजर्वेटिव पार्टी ने शनिवार को अपने नए नेता के रूप में केमी बेडेनॉक को चुना. 44 वर्षीय केमी बेडेनॉक नाइजीरियन मूल की हैं. वह अब ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगी. उन्हें पार्टी के पूर्व नेता ऋषि सुनक का उत्तराधिकारी चुना गया है.
ब्रिटेन में विपक्षी नेता के तौर पर कंजर्वेटिव पार्टी ने शनिवार को अपने नए नेता के रूप में केमी बेडेनॉक को चुना. 44 वर्षीय केमी बेडेनॉक नाइजीरियन मूल की हैं. वह अब ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगी. उन्हें पार्टी के पूर्व नेता ऋषि सुनक का उत्तराधिकारी चुना गया है.
कंजर्वेटिव पार्टी के इस पद के चुनाव में केमी बेडेनॉक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रॉबर्ट जेनरिक को हराया. ये चुनाव तीन महीने तक चला. चुनाव 4 जुलाई को हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार के बाद शुरू हुआ था. ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद यह चुनाव हुआ, जिसमें पार्टी को अपने नए नेता की तलाश थी.
इस पद पर पहुंचने के साथ ही केमी बेडेनॉक कंजर्वेटिव पार्टी की नेता बन गई हैं. उन्होंने अपनी इस सफलता के बाद अपने पूर्ववर्ती ऋषि सुनक का धन्यवाद करते हुए कहा, 'मैं ऋषि को धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिन्होंने मुश्किल समय में इतनी मेहनत की. ऋषि, आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए धन्यवाद. हम सभी आपके और आपके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.'
केमी बेडेनॉक हाउसिंग, कम्युनिटीज और लोकल गवर्नमेंट की शैडो सेक्रेटरी रही हैं. वह अब पार्टी की प्रमुख भूमिका में आ चुकी हैं. यह जीत केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि कंजर्वेटिव पार्टी के लिए भी एक ऐतिहासिक अवसर है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










