
कंगना रनौत के शो Lock Upp में Poonam Pandey दिखाएंगी अपना असली रूप? एक्ट्रेस ने कही ये बात
AajTak
जब पूनम पांडे को यह शो ऑफर हुआ तो सबसे पहला रिएक्शन उनका खुश और शॉकिंग रहा. शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग है और कुछ ऐसा व्यूअर्स इस शो में देखेंगे जो आज से पहले उन्होंने कभी नहीं देखा होगा.
एक्ट्रेस निशा रावल और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बाद कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन पूनम पांडे का नाम कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' के लिए कन्फर्म हो चुका है. यह शो 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होगा, वह भी बिल्कुल फ्री. शो के प्रोमोज इतने खतरनाक हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि यह बाकी के रियलिटी शोज से काफी डेंजरस होने वाला है. शो को कंगना रनौत होस्ट करेंगी जो अपने आप में ही एक कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन कहलाई जाती हैं. हाल ही में पूनम पांडे ने स्पॉटब्वॉय संग बातचीत में शो को लेकर कई खुलासे किए. आखिर वह इस शो का हिस्सा बनने को लेकर क्यों इतनी एक्साइटेड हैं? इसपर भी एक्ट्रेस ने खुलकर बताया.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












