
औरंगाबाद: गाड़ियां और पानी की मोटर करते थे चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश
AajTak
औरंगाबाद में पुलिस ने गाड़ियां और पानी की मोटर चुराने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से पुलिस ने 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 10 गाड़ियां और कुछ पानी की मोटर भी जब्त की हैं. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पुलिस ने गाड़ियां और पानी की मोटर चुराने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से तकरीबन 8 लाख रुपये का चोरी किया हुआ सामान भी पुलिस ने जब्त किया है. दरअसल, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि औरंगाबाद शहर के शिरूर गांव में रहने वाले एक आदमी के पास चुराई हुई मोटरसाइकिल और पानी की मशीनें हैं.
जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया. सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने चोरी का जुर्म भी कुबूल कर लिया. पुलिस ने फिर उसके पास से चोरी का सामान जब्त किया. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाले दोनों आरोपियों ने ग्रामीण इलाकों के अलग-अलग गांवों से कई मोटरसाइकिल और पानी की मोटर चोरी की हैं.
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 10 गाड़ियां और कुछ पानी की मोटर भी जब्त की हैं. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.
26 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझी वहीं, 29 दिसंबर को ठाणे जिले के भिवंडी में एक एटीएम मशीन से 26 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. मामले में पुलिस ने राजस्थान के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ ने कहा कि अज्ञात लोगों ने 10 दिसंबर को भिवंडी के पूर्णा में एचडीएफसी बैंक के एक एटीएम में सेंध लगाई थी और 26,04,500 रुपये लूट लिए थे.
सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना उन्होंने कहा कि पुलिस को एटीएम को तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए गैस कटर का स्टिकर मिला, जिससे इस मामले का पर्दाफाश हुआ. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है, आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया ऑक्सीजन सिलेंडर आमतौर पर औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है. पुलिस ने पाया कि यह ऑक्सीजन सिलेंडर मुंब्रा में एक गैर सरकारी संगठन से प्राप्त किया गया था जो जरूरतमंद रोगियों को सेवा प्रदान करता है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपूर्ति किए गए सिलेंडरों में से एक वापस नहीं किया गया था. पुलिस ने सिलेंडर लेने वाले कर्जदार का पता लगाया और उससे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी और उसके साथियों को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








