
ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर चीन का तंज तो पाकिस्तान में हो रही तारीफ
AajTak
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदकों के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई पदक जीतकर इतिहास रचा. यही नहीं, भारत ने एथलेटिक्स में पहली बार कोई पदक जीता. हालांकि, चीन ने अपने प्रदर्शन से तुलना करते हुए भारतीय टीम के प्रदर्शन पर तंज कसा है.
चीन और पाकिस्तान ऐसे दोस्त हैं, जिनकी नीति भारत के खिलाफ एक जैसी मानी जाती है. भले भारत और पाकिस्तान में व्यापक सांस्कृतिक समानता है लेकिन चीन पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त है. लेकिन टोक्यो ओलंपिक में भारत को लेकर चीन में तंज किया जा रहा है तो वहीं पाकिस्तान से प्रशंसा मिल रही है. टोक्यो ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन को लेकर चीनी मीडिया में भी काफी चर्चा है. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक लेख छापा है, जिसमें तंज किया गया है. शिन्हुआ के लेख की पहली ही लाइन है- दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत का टोक्यो ओलंपिक में अभियान महज एक स्वर्ण पदक के साथ खत्म हो गया. भारत को भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल दिलाया है. शिन्हुआ ने लिखा है कि एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ भारत मेडल जीतने वाले 93 देशों की रैंकिंग में 48वें नंबर पर है.
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











