
ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद बोलीं पीवी सिंधु- रियो में सिल्वर से टोक्यो में ब्रॉन्ज जीतना था ज्यादा कठिन
AajTak
कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने के कुछ देर बाद पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) अभियान कठिन था और कांस्य रियो ओलंपिक में उनके रजत पदक की तुलना में जीतना ज्यादा कठिन था. सिंधु ने जीत के बाद कहा कि बहुत लोगों को उम्मीद नहीं थी कि वह 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर जीतेंगी.
PV Sindhu won Bronze Medal: स्टार शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक में चीन की बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर बैडमिंटन महिला सिंगल के मुकाबले का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. सिंधु इससे पहले रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं और इस तरह वह ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं. पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को मिली हार से वापसी करते हुए रविवार को चीनी खिलाड़ी को 21-13, 21-15 से हरा दिया.
पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











