
ओमान में भारत के खिलाफ जाकिर नाइक का जहरीला प्रोपगैंडा, मंच से करवाया हिंदू महिला का धर्मांतरण, VIDEO
AajTak
जाकिर नाइक ने ओमान के मस्कट में एक हिंदू महिला का धर्म परिवर्तित करवाया है. साथ ही उसने भारत के खिलाफ भी जहर उगला. जाकिर ने कहा कि भारत में कई लोग मेरी स्पीच सुनने आते हैं. इनमें से 20% गैर-मुस्लिम हैं, इसका मतलब है कि 100 मिलियन में से 20 मिलियन हिंदू हैं और जब वे मुझसे बात करते हैं, वे बताते हैं कि जाकिर भाई जो हमने पिछले दो घंटों में उनके व्याख्यान से क्या सीखा.
भगोड़ा जाकिर नाइक इन दिनों ओमान सरकार के बुलावे पर दो धार्मिक लेक्चर देने के लिए मस्कट में है. भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और हेट स्पीच के कई आरोपों का सामना कर रहे जाकिर नाइक ने ओमान में भी भारत के खिलाफ जगह उगला है. जाकिर ने हिंदू महिला का धर्मांतरण कराने के साथ ही कहा कि भारत में बहुसंख्यक हिंदू मुझसे प्यार करते हैं. लेकिन यह वोट बैंक के लिए समस्या पैदा कर रहा है.
जाकिर ने 23 मार्च को ओमान सम्मेलन में अपना पहला व्याख्यान दिया. इस दौरान जाकिर नाइक ने एक हिंदू महिला का धर्म परिवर्तित करवाया. साथ ही भारत को लेकर भी टिप्पणी की. मस्कट में अपने लेक्चर के दौरान जाकिर नाइक ने आरती नाम की भारतीय हिंदू महिला को इस्लाम कबूल कराया. इस दौरान जाकिर कुछ पढ़ता है और महिला से कहता है कि उसे दोहराए. नाइक ने महिला से कहा कि अब आप इस्लाम धर्म अपना चुकी हैं. अब आप पापरहित हैं. काश आप अपने परिवार में दूसरे लोगों को, अपने दोस्तों को भी इस्लाम धर्म कुबूल करवाने का माध्यम बनें.
जाकिर ने किया सिख जज का जिक्र
मस्कट में अपने धार्मिक व्याख्यान के दौरान जाकिर नाइक ने कहा कि साल 2018 में एक केस में ईडी उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर रही थी, जबकि मामले की सुनवाई के दौरान एक सिख जज ने कहा था कि उन्हें भाषणों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. जाकिर ने कहा कि सौभाग्य से सिख जज ने मेरी कई स्पीच देखी थीं. उन्होंने सरकारी वकील से कहा कि आप मुझे जाकिर की कोई भी एक ऐसी स्पीच बता दें, जिसमें वह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो मैं उनकी सारी संपत्ति कुर्क कर दूंगा.
'भारत में बहुसंख्यक हिंदू मुझसे प्यार करते हैं'
जाकिर नाइक ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में बहुसंख्यक हिंदू मुझसे प्यार करते हैं. वे मुझसे इतना प्यार करते हैं कि यह वोट बैंक के लिए समस्या पैदा कर रहा है. भारत में जब मेरी स्पीच होती है तो उसे सैकड़ों और हजारों लोग सुनने आते हैं. 50 से 100 मिलियन तक. विशेष रूप से बिहार और किशनगंज में कई लोग मुझे सुनने आते हैं. इनमें से 20% गैर-मुस्लिम हैं, इसका मतलब है कि 100 मिलियन में से 20 मिलियन हिंदू हैं और जब वे मुझसे बात करते हैं, वे बताते हैं कि जाकिर भाई जो हमने पिछले दो घंटों में उनके व्याख्यान से क्या सीखा.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










