
ओडिशा: वर्दी में पुलिसवालों का थाने में नागिन डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ओडिशा के एक पुलिस स्टेशन में पुलिसवालों को नागिन डांस करते देखा जा सकता है. ये वीडियो होली वाले दिन जाजपुर जिले के पानीकोइली पुलिस स्टेशन के अंदर का बताया जा रहा है. स्थानीय लोग इससे नाखुश बताए जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ओडिशा के एक पुलिस स्टेशन में पुलिसवालों को नागिन डांस करते देखा जा सकता है. ये वीडियो होली वाले दिन जाजपुर जिले के पानीकोइली पुलिस स्टेशन के अंदर का बताया जा रहा है. वीडियो में वर्दी पहने डांस करते पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला होमगार्ड को भी देखा जा सकता है. हैरानी की बात है कि राज्य सरकार ने आम लोगों के सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर रोक के निर्देश पहले से ही जारी कर दिए थे. साथ ही लोगों से अपील की थी वे कोविड-19 के खतरे को देखते हुए होली को सादे तरीके से ही मनाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











