ओडिशा में एनुअल मैट्रिक एग्जाम कैंसिल, एग्जाम देने का भी ऑप्शन
AajTak
स्कूल और मास एजुकेशन मिनिस्टर समीर रंजन दाश ने आज घोषणा की कि COVID-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर, BSE, ओडिशा द्वारा तीन मई को आयोजित होने जा रही कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है.
ओडिशा में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच छात्रों के विरोध के बाद वार्षिक मैट्रिक परीक्षा कैंसिल कर दी गई है. मैट्रिक परीक्षा-2021 को रद्द करने की मांग को लेकर राज्य भर में दसवीं कक्षा के छात्र विरोध कर रहे थे. इसी के चलते ओडिशा सरकार ने बुधवार को वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 2021 को रद्द करने की घोषणा की. स्कूल और मास एजुकेशन मिनिस्टर समीर रंजन दाश ने आज घोषणा की है कि COVID-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर, BSE, ओडिशा द्वारा तीन मई को आयोजित होने जा रही कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. समीर रंजन दाश ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल और जन शिक्षा विभाग के सभी हितधारकों के साथ बैठकें हुईं. उन्होंने COVID-19 की महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा-X बोर्ड परीक्षा का आयोजन बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने 3 मई से होना था. ओडिशा स्टेट बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन की 19 मई से होने वाली भी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गईं.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












