ओडिशा: परिवहन विभाग का कारनामा, 'बिना हेलमेट ड्राइविंग' के लिए ट्रक चालक का काट दिया चालान
AajTak
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट ड्राइविंग के कारण 1000 रुपये का चालान काटा गया है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस गाड़ी नंबर का चालान काटा गया वह ट्रक निकला.
ओडिशा के गंजम से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. जहां परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति पर बिना हेलमेट पहने ट्रक चलाने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. लापरवाही का ये मामला सुर्खियों में है. बता दें कि ये पूरा मामला ओडिशा के गंजम जिले का है. यहां प्रमोद कुमार नाम का शख्स जिले के परिवहन विभाग के दफ्तर अपने वाहन का परमिट रिन्यू कराने गया तो उसे बताया गया कि उसकी गाड़ी नंबर OR-07W/4593 का एक चालान पेंडिंग है. परिवहन विभाग के अधिकारियों की ये बात सुनकर प्रमोद को हैरानी हुई और उसने पूछा कि आखिर उसका चालान किसलिए काटा गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











