
ओडिशा: जिंदगी की जंग हार गई छात्रा, AIIMS भुवनेश्वर में तोड़ा दम... HOD के यौन उत्पीड़न से तंग आकर किया था आत्मदाह
AajTak
Balasore Sexual Harassment Case: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले में सभी दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया.
ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा की मंगलवार को एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा ने इस महीने की शुरुआत में कॉलेज के एक फैकल्टी मेम्बर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लेने से निराश होकर छात्रा ने कैम्पस में ही खुद को आग लगा ली थी, जिसमें वह 90 फीसदी तक झुलस गई.
उसे पहले बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर 12 जुलाई को एम्स भुवनेश्वर में रेफर किया गया था. एम्स भुवनेश्वर ने एक बयान में कहा, 'उसे बर्न्स सेंटर आईसीयू में भर्ती कराया गया था. मरीज को आईवी फ्लूइड, आईवी एंटीबायोटिक्स, ट्यूब लगाकर होश में लाया गया और मेकेनिकल वेंटिलेशन पर रखा गया. बर्न्स आईसीयू में गुर्दे की रिप्लेसमेंट थेरेपी सहित अन्य सभी संभव चिकित्सीय प्रयास के बावजूद, उसे बचाया नहीं किया जा सका. 14 जुलाई को रात 11:46 बजे उसे मेडिकली डेड घोषित कर दिया गया.'
यह भी पढ़ें: ओडिशा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आत्मदाह करने वाली छात्रा से एम्स में की मुलाकात
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले में सभी दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को एम्स भुवनेश्वर पहुंची थीं और यहां भर्ती छात्रा का हालचाल जाना था. मृतक छात्रा के पार्थिव शरीर को जब एम्स के पोस्टमार्टम सेंटर ले जाया जा रहा था, तब बीजू जनता दल (BJD) के कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें: ओडिशा: छात्रा को सेक्सुअल फेवर का दबाव, इंकार के बाद आत्मदाह, प्रिंसिपल हुआ गिरफ्तार
इस 20 वर्षीय छात्रा ने अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा कथित तौर पर लंबे समय तक यौन उत्पीड़न का सामना करने के बाद खुद को आग लगा ली थी. कॉलेज प्रशासन के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और प्रिंसिपल से मदद मांगने के बावजूद, उसकी गुहार अनसुनी कर दी गई, जिससे निराश होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. इस बीच, ओडिशा पुलिस ने आरोपी समीर साहू के अलावा फकीर मोहन कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस घटना से लोगों में आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और कॉलेज प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







