
ओडिशा के CM ने बीमार बच्ची के इलाज के लिए दिए 5 लाख रुपये, परिवार को मिलेगा नया घर
AajTak
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को एक बीमार बच्ची के इलाज के लिए 5 लाख रुपये मंजूर किए और उसके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत एक घर देने का फैसला किया.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को एक बीमार बच्ची के इलाज के लिए 5 लाख रुपये मंजूर किए और उसके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत एक घर देने का फैसला किया. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ‘जन शिकायत सुनवाई’ के दौरान की. उन्होंने बौध जिले के कलेक्टर को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 5 लाख रुपये तुरंत दिए जाएं और पंचायती राज एवं पेयजल विभाग को परिवार के लिए घर की व्यवस्था करने को कहा.
बता दें कि प्रत्युषा गिरी नाम की बच्ची ज़ेरोडर्मा नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है. यह एक आनुवंशिक समस्या है.
इस वजह से दी गई मदद सीएम माझी ने बताया कि बच्ची को पिछले महीने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका मुफ्त इलाज हुआ. लेकिन इस बीमारी के लिए नियमित इलाज की जरूरत होती है, जिसे परिवार वहन नहीं कर सकता. इसी वजह से सरकार ने उसकी मदद का फैसला किया.
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बलांगीर जिले के सेंटला गांव के एक 12 वर्षीय लड़के के इलाज की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए. माझी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ (CMGC) को अब तक 8,031 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से करीब 81% मामलों का निपटारा कर दिया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें जिला स्तर पर न्याय नहीं मिलता है, तो वे मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत दर्ज कराएं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









