
ओडिशा: उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने खुद को लगा ली थी आग, हाल जानने भुवनेश्वर AIIMS पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
AajTak
ओडिशा के बालासोर कॉलेज की बीएड छात्रा ने शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न और कॉलेज प्रशासन की चुप्पी से परेशान होकर प्रिंसिपल ऑफिस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की थी. छात्रा का इलाज एम्स भुवनेश्वर में हो रहा है. मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार और प्रिंसिपल सस्पेंड कर दिए गए हैं.
ओडिशा के बालासोर जिले के फकीर मोहन ऑटोनोमस कॉलेज की एक बीएड की छात्रा ने यौन उत्पीड़न और संस्थान की चुप्पी के खिलाफ विरोध जताते हुए कॉलेज प्रिंसिपल के चेंबर के सामने खुद को आग लगा ली थी. छात्रा करीब 90 प्रतिशत जल चुकी है और इस समय एम्स भुवनेश्वर में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छात्रा का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं.
छात्रा के साथ एक अन्य छात्र भी जलने से घायल हुआ था, जो उसे बचाने की कोशिश कर रहा था. साथी छात्रों के मुताबिक, छात्रा पिछले कई हफ्तों से मानसिक रूप से परेशान थी. आरोप है कि इंटीग्रेटेड बीएड डिपार्टमेंट के प्रमुख समीर कुमार साहू छात्रा से बार-बार अनुचित मांगें कर रहे थे और ऐसा न करने पर नंबर काटने और फेल करने की धमकी दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: ओडिशा: एचओडी के उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने खुद को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार... प्रिंसिपल सस्पेंड
प्रिंसिपल और स्थानीय पुलिस को छात्रा ने दी थी शिकायत
छात्रा ने कॉलेज प्रिंसिपल और स्थानीय पुलिस दोनों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. कॉलेज की ओर से एक आंतरिक जांच समिति बनी थी, लेकिन वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई. छात्रा ने आत्मदाह से पहले कॉलेज प्रिंसिपल से मुलाकात की थी.
अस्पताल पहुंचकर शिक्षा मंत्री ने छात्रा के सेहत की जानकारी ली

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












