
ओडिया अस्मिता, BJD का उत्तराधिकारी और रत्न भंडार की गुम चाबी... चुनावी समर में भिड़े 'दोस्त' नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक
AajTak
जब भी पीएम मोदी बीते 10 साल में ओडिशा गए तो एनडीए पार्टनर नहीं होने के बावजूद भी वह नवीन पटनायक को मित्र पुकारते रहे. वहीं नवीन पटनायक ने भी कभी सीधा केंद्र पर हमला नहीं किया. अब चुनावी माहौल में दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं.
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के लिए भी वोटिंग होनी है और इसक चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है. शनिवार को पीएम मोदी ने राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और सीएम नवीन पटनायक पर तीखा हमला किया. दरअसल पीएम मोदी और नवीन पटनायक के बीच चुनाव प्रचार के दौरान भी कभी कटुता नहीं देखी गई, खुद पीएम मोदी नवीन पटनायक को लेकर अपनी सभाओं में उन्हें 'नवीन बाबू 'कहते नजर आए हैं.. लेकिन इसे सियासी मजबूरी ही कहिए या कुछ और..दोनों अब एक- दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं.
शनिवार को कंधमाल, बोलांगीर और बारगढ़ लोकसभा सीटों की चुनावी सभाओं में में पीएम मोदी ने ओडिशा 'अस्मिता' (गौरव) को राज्य में एक प्रमुख चुनावी मुद्दे के रूप में उठाते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन पर परोक्ष हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा बीजद सरकार राज्य को "सुपर सीएम" चला रहे हैं. मोदी ने ओडिशा 'अस्मिता' का मुद्दा उठाते हुए राज्य के बारे में उनके ज्ञान को लेकर सत्तारूढ़ बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक पर सीधा हमला बोला.
यह भी पढ़ें: 'बीजू पटनायक को भारत रत्न देना क्यों भूल गए...', नवीन पटनायक का PM मोदी से सवाल
ओडिशा अस्मिता को बनाया बीजेपी ने मुद्दा
मोदी ने कहा, ''मुझे यकीन है कि आपके मुख्यमंत्री बिना कागज की मदद के सभी 30 जिलों और उनके मुख्यालयों का नाम नहीं बता सकते.' उन्होंने कहा कि वह इस बारे में बोलने के लिए मजबूर हैं क्योंकि भाजपा ने ओडिशा की 'अस्मिता' को बचाने का फैसला किया है.यह कहते हुए कि 25 साल की अवधि एक लंबा समय है जब एक पूरी पीढ़ी वयस्क हो जाती है, मोदी ने कहा कि राज्य में विकास की सभी संभावनाएं होने के बावजूद बीजद ओडिशा का विकास नहीं कर सका.
पीएम ने कहा, "10 जून को, भाजपा के मुख्यमंत्री भुवनेश्वर में शपथ लेंगे. हम आपको एक ऐसा मुख्यमंत्री देंगे जो ओडिशा में पैदा हुआ हो, और जो इस भूमि की परंपरा को जानता हो और उसकी सराहना करता हो. मैं सबको 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रण देता हूं.' यह कहते हुए कि पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार ओडिशा में सत्ता में रहने के लायक नहीं है, मोदी ने कहा, "आज, बीजद नेताओं के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और वे केवल एक ही बात कह रहे हैं, 'साहिब को ओडिशा कितने दिन तक बर्दाश्त करेगा? मैं ओडिशा में चुनाव लड़ रहे बीजेपी विधायक और सांसद उम्मीदवारों के लिए दोहरा आशीर्वाद मांगने आया हूं.'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




