
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सिनेमा नहीं कंटेंट बन रहा है, टीवी से भी बुरा हाल है इनका, बोले अनुराग कश्यप
AajTak
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का कहना है कि बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट अब काफी खराब हो गया है. आज के समय में उनका कंटेंट टेलीविजन से भी बदतर है, उन्हें सिर्फ कंटेंट बनाने से मतलब है और ज्यादा से ज्यादा सब्सक्रिप्शन पाना है.
फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप मुंबई छोड़कर साउथ में शिफ्ट हो गए हैं. अब वो साउथ सिनेमा की कई सारी फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आते हैं. मगर बीच-बीच में वो बदलते सिनेमा और फिल्ममेकिंग पर भी बात करते हैं. अनुराग अक्सर अपने बयानों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और बॉलीवुड पर उनका एक कमेंट काफी वायरल हो रहा है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट पर बोले अनुराग
अनुराग 'द हिंदू' के साथ खास बातचीत करने पहुंचे जहां उन्होंने इंडियन सिनेमा से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. फिल्ममेकर इस बीच साउथ सिनेमा की तारीफ करते और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंटेंट की कमी पर भी बात करते नजर आए. अनुराग का कहना है कि आज के समय में बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉकर्म्स सिर्फ सब्सक्रिप्शन और प्रॉफिट के ही पीछे भाग रहे हैं जिसके कारण उनका कंटेंट टेलीविजन से भी बदतर हो गया है.
अनुराग ने नेटफ्लिक्स के साथ काम करने पर कहा, 'जब नेटफ्लिक्स आया और हमने सेक्रेड गेम्स और लस्ट स्टोरीज जैसा कंटेंट बनाया, तब हमें लगा कि ये हमारे लिए एक मौके की तरह है. वो एक मौका दिखा, हमने उनके साथ बहुत अच्छा काम किया. लेकिन धीरे-धीरे कोविड के दौरान सबकुछ दोबारा पलट गया. अब जो वो लोग कर रहे हैं वो टेलीविजन से भी बदतर है. अब आप वहां जाएंगे और वो आपको बस बेवकूफ बनाएंगे.'
'अंत में ये सभी कंपनीज चाहे वो नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, एप्पल हो वो इंडिया आना चाहते हैं क्योंकि ये सब्सक्रिप्शन का नया तेल है.वो सिर्फ सब्सक्रिप्शन देख रहे हैं. 140 करोड़ की पॉपुलेशन वाले देश में उन्हें सिर्फ अपना सब्सक्रिप्शन बढ़ाना है. वो सभी के पास जाना चाहते हैं और किसी को भी नाराज नहीं करना चाहते. उन्हें कोई आर्ट या सिनेमा नहीं बनाना, उन्हें सिर्फ कंटेंट बनाना है. वो सभी को कंटेंट दिखाना चाहते हैं, यहां तक कि सड़क पर चल रहे आदमी को भी. वो खुश हैं कि लोग उनका शो मोबाइल फोन पर देख रहे हैं.'
सिर्फ खान पर निर्भर है बॉलीवुड? अनुराग का मानना

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











