
ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, देखें दुनिया की बड़ी ख़बरें
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है. इस चुनाव में ऑस्ट्रलिया के मौजूदा प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विपक्ष के नेता पीटर डटन के बीच कांटे की टक्कर है. एंथनी लेबर पार्टी से हैं और साल 2022 से ऑस्ट्रलिया के प्रधानमंत्री हैं. हाल के दिनों में अल्बनीज को आवास की समस्या, जनजातीय मामलों और यहूदी विरोधी प्रदर्शनों के लिए विरोध का सामना करना पड़ा है. देखें दुनिया आजतक.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











