
ऑफिस में ली झपकी, कंपनी ने निकाला नौकरी से, शख्स ने लिया ऐसा बदला कि सब हैरान
AajTak
दुनिया में जब भी सबसे खराब और जहरीले वर्क कल्चर की बात होती है, तो सबसे पहले चीन का नाम लिया जाता है. यहां न केवल कर्मचारियों पर भारी दबाव बनाया जाता है, बल्कि मामूली गलतियों पर उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया जाता है. कई बार मैनेजर्स का रवैया इतना कठोर हो जाता है कि कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते.
दुनिया में जब भी सबसे खराब और जहरीले वर्क कल्चर की बात होती है, तो सबसे पहले चीन का नाम लिया जाता है. यहां न केवल कर्मचारियों पर भारी दबाव बनाया जाता है, बल्कि मामूली गलतियों पर उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया जाता है. कई बार मैनेजर्स का रवैया इतना कठोर हो जाता है कि कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते.
हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. एक कर्मचारी ऑफिस में कुछ समय के लिए झपकी लेने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया. इसके बाद उस कर्मचारी ने कंपनी को ऐसा सबक सिखाया कि उसे 40 लाख रुपये का मुआवजा देना पड़ा. यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
झपकी की वजह से नौकरी से बाहर
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, यह घटना चीन के जियांग्शु प्रांत की है. झांग नाम के शख्स, जो एक डिपार्टमेंटल स्टोर में मैनेजर के तौर पर काम करता था, ने अपने 20 साल के करियर में शानदार सेवाएं दी थीं. लेकिन इस साल की शुरुआत में आधी रात को स्टोर के कैमरे में उसे सोते हुए पकड़ा गया. इसके बाद एचआर ने 'ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता' का हवाला देते हुए झांग को नौकरी से निकाल दिया.
अदालत में मांगा इंसाफ
झांग को यह फैसला अन्यायपूर्ण लगा और उसने न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने झांग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा, 'काम के दौरान सो जाना पहली बार की गलती है और इससे कंपनी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. 20 साल की निष्ठावान सेवा के बाद इस तरह नौकरी से निकालना गलत है.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











