
ऑफिस आने में 1 मिनट की भी देरी हुई तो इतनी देर करना होगा एक्स्ट्रा काम! वायरल पोस्ट
AajTak
सोशल मीडिया पर एक अज्ञात कार्यस्थल का नियम वायरल हो रहा है, जिसे 'New Office Rule' का नाम दिया गया है.
कई कंपनियां चार दिन काम और तीन दिन की छुट्टी के फॉर्मूले पर काम रही हैं. दुनियाभर में Four Day Work Week फॉर्मूला अपनाने पर विचार हो रहा है. लेकिन कुछ कंपनियां/दफ्तर ऐसे भी हैं, जो कर्मचारियों से अधिक से अधिक उत्पादकता हासिल करने के लिए निगेटिव तरीकों को अपना रहे हैं. इसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में देखने को मिली.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अज्ञात कार्यस्थल का नियम वायरल हो रहा है, जिसे 'न्यू ऑफिस रूल' का नाम दिया गया है. इस वायरल रूल लेटर में लिखा है कि कर्मचारी जितने मिनट ऑफिस लेट आएंगे, उन्हें ऑफिस खत्म होने के बाद उसी हिसाब से 10 मिनट एक्स्ट्रा काम करना होगा.
'न्यू ऑफिस रूल' के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी ऑफिस टाइम 10 बजे से 2 मिनट लेट आता है तो उसे शाम 6 बजे यानी ऑफिस खत्म होने के बाद 20 मिनट एक्स्ट्रा (6 बजकर 20 मिनट तक) काम करना होगा.
When you know its time to quit. pic.twitter.com/PxLyJQucgp
हालांकि, यह नहीं साफ हो पाया है कि ये नियम किस ऑफिस में बनाए गए हैं. ट्विटर पर @CleverMonsterCT नाम के यूजर ने इसे पोस्ट किया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 29 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि हजारों लोगों ने इसपर कमेंट किया है. यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस पोस्ट पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. किसी ने 'न्यू ऑफिस रूल' को सिरे से गलत बताया तो किसी ने कहा कि बार-बार लेट आने वालों के लिए ये नियम ठीक है. एक यूजर ने कहा- ऑफिस रूल थोड़े कठोर है. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- पेशेवर तरीके से लेट आने वालों के लिए थोड़ी सख्ती जरूरी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











