
ऑपरेशन सिंदूर में हुई पाकिस्तान की पिटाई के बाद तो उसकी लॉटरी लग गई
AajTak
आम तौर पर युद्ध में हार होने के बाद किसी देश की सत्ता पर बैठे नेताओं के खिलाफ जनाक्रोश फैल जाता है. और पाकिस्तान में तो सत्ता प्रमुख और सेना प्रमुख दोनों का 'तख्तापलट' हो जाता है. पर इस बार पाकिस्तान में ऐसा नहीं होने जा रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तहस नहस कर दिया. इतना ही नहीं पाकिस्तान के कई एयरबेसों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तान की इस तरह कमर टूटी है कि उसे सालों लग जाएंगे स्थितियां सामान्य करने में. पर तस्वीर का दूसरा पहलू भी है. दरअसल पाकिस्तान को भारतीय सेनाओं से मिली मात के बाद कई तरफ से फायदे हो रहे हैं. पाक पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तो जैसे लॉटरी ही लग गई है. आम तौर पर किसी भी देश की किसी युद्ध में हार होने के बाद सत्ता में बैठे नेताओं के खिलाफ जनाक्रोश फैल जाता है. पाकिस्तान में तो सेना प्रमुख के खिलाफ तख्तापलट तक हो जाता है. पर पाकिस्तान में ऐसा नहीं होने जा रहा है. क्योंकि पाक नेताओं ने देशवासियों के बीच इस हार को भी इस तरह गिनाया है जैसे उनकी लॉटरी लग गई है. वैसे देखा जाए तो बहुत हद तक ये सही भी है.
1-अमेरिका ने पाकिस्तान-भारत को और मोदी -शहबाज को बराबर मान लिया
पिछले दशक से पाकिस्तान दुनिया में अलग थलग पड़ता जा रहा था. एक समय ऐसा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आता था तो उसका पाकिस्तान जाना भी जरूरी होता था. पर दुनिया की राजनीति में पाकिस्तान ऐसा अलग थलग हुआ कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आते थे तो पाकिस्तान में झांकने भी नहीं जाते हैं. भारत का मुकाबला अब चीन के साथ होने लगा था. पर ट्रंप ने जिस तरह सीजफायर कराने का श्रेय लेने के बाद बयानबाजी की है उससे पाकिस्तानी बहुत खुश होंगे. ट्रम्प ने इस दौरान दोनों देशों के नेताओं, नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ की प्रशंसा की, उन्हें शक्तिशाली, मजबूत, और स्मार्ट नेता बताया.
ट्रंप ने एक बार फिर 13 मई 2025 को सऊदी अरब में एक निवेश मंच पर कहा कि मोदी और शरीफ बहुत शक्तिशाली नेता हैं, बहुत मजबूत नेता, अच्छे नेता, स्मार्ट नेता.
ये दुनिया जानती है कि मोदी और शहबाज शरीफ की तुलना नहीं हो सकती है. भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत जैसे विशाल देश में जनता से चुनकर आ रहे हैं. शहबाज को तो पाकिस्तानी जनता ने ही नकार दिया. इमरान खान को जेल में डालकर किसी तरह सहयोगी दलों और पाक आर्मी की कृपा पर शहबाज पीएम बने हुए हैं. यही हाल पाकिस्तान का है. आर्थिक रूप से जर्जर हो चुके देश में जिसे दुनिया भर में आतंकवादियों के पनाहगार के रूप में जाना जाता है की तुलना भारत जैसे चौथी आर्थिक शक्ति से कैसे हो सकती है? दोनों देशों को एक तराजू पर तौलकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद ही अपनी भद पिटाई है.
2- कश्मीर को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बहस का विषय बना दिया

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






