
'ऑपरेशन सिंदूर' में नष्ट हुए लश्कर के अड्डे मुरीदके पहुंचे PAK के मंत्री राणा तनवीर, पुनर्निमाण का वादा
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के विशेष निर्देश पर संघीय मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने सैन्य अधिकारियों के साथ शेखूपुरा और मुरीदके का दौरा किया.
पाकिस्तान (Pakistan) के संघीय मंत्री राणा तनवीर हुसैन (Rana Tanveer Hussain) ने मरीदके का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज और पाकिस्तानी सेना प्रमुख मौलाना मुनीर की तरफ से सरकारी खर्च पर मुरीदके का पुनर्निर्माण करने का वादा किया, जिसे भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत नष्ट कर दिया था.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के विशेष निर्देश पर संघीय मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने सैन्य अधिकारियों के साथ शेखूपुरा और मुरीदके का दौरा किया.
घायलों से मुलाकात और वादे...
तनवीर हुसैन ने सरकारी जामी उम्मुनल कुरा मस्जिद का निरीक्षण किया, जिसे भारतीय हमले में निशाना बनाया गया था. मस्जिद के पुनर्निर्माण के सरकार के फैसले का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख ने अपने निजी खर्च पर मस्जिद के पुनर्निर्माण का वादा किया है."
राणा तनवीर हुसैन ने घायलों से मुलाकात की और उन्हें फूल और फल भेंट किए. उन्होंने घायलों के लिए बेहतरीन मेडिकल सुविधाओं के प्रावधान का ऐलान किया और शहीदों के परिवारों को पूरी सहायता का आश्वासन दिया.
तनवीर हुसैने ने कहा, "अल्लाह ने पाकिस्तान को जीत दिलाई है. हमारे बाज़ों ने भारत के अहंकार को कुचल दिया है और दुश्मन अपनी गलती पर पछता रहा है. पाकिस्तान ने केवल भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर एक उदाहरण पेश किया है, जबकि भारत ने हमारी मस्जिदों और नागरिक आबादी पर हमला करके अपनी आक्रामकता साबित की है."

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






