
ऑपरेशन सिंदूर पर गौतम गंभीर बोले- जय हिंद... सुरेश रैना, वरुण चक्रवर्ती समेत इन क्रिकेटर्स ने एयरस्ट्राइक पर क्या कहा?
AajTak
Indian Cricketers Reaction on Operation Sindoor: भारत ने 7 मई की मध्य रात्रि में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय क्रिकेटर्स ने भी ऑपरेशन सिंदूर के प्रति सपोर्ट दिखाया. अनुमान है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 90 आतंकवादियों को मार गिराया है.
Indian Cricketers Reaction on Operation Sindoor: भारत की तीनों सेनाओं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है. भारतीय सेना ने 7 मई की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर एक साथ कई हमले किए. इन हमलों में 90 आतंकवादी मारे गए. यह कार्रवाई हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.
सेना की इस कार्रवाई के बाद देश के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सेना को सलाम किया और 'जय हिंद' का नारा लगाया. पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा, सुरेश रैना ने सेना की तारीफ की.
इसके अलावा टीम इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की एक तस्वीर शेयर की, जिसे सेना ने जारी किया था.
#OperationSindoor #JaiHind 🇮🇳👊🙌 pic.twitter.com/JCkgzlDZ3k

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












