
ऑपरेशन सिंदूर : तबाह हुआ पाकिस्तान में आतंक का नया कंट्रोल रूम '88', जानिए कैसे करता था ये काम
AajTak
सूत्रों के अनुसार, '88' कंट्रोल रूम जैश-ए-मोहम्मद का नया ऑपरेशनल सेंटर था. यह सिर्फ एक इमारत नहीं थी, बल्कि एक कमांड और कंट्रोल हब था, जहां से आतंकियों की मूवमेंट, लॉन्चिंग टाइम और इंटेल नेटवर्क को मॉनिटर किया जाता था. आतंकियों को पाक के मुज्जफराबाद के ट्रांजिट कैम्प सवाई नाला तक पाक आर्मी की मदद से घुसपैठ के लिए जाता था.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. सूत्रों के मुताबिक तीनों सेनाओं का संयुक्त अभियान ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सफल रहा. लश्कर और जैश के हेडक्वार्टर तबाह हो गए हैं. वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में स्थित आतंक का नया कंट्रोल रूम '88' पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. यह वही अड्डा था जहाँ से पाकिस्तान आर्मी और ISI भारत के खिलाफ घुसपैठ की रणनीतियां बनाते थे.
सूत्रों के अनुसार, '88' कंट्रोल रूम जैश-ए-मोहम्मद का नया ऑपरेशनल सेंटर था. यह सिर्फ एक इमारत नहीं थी, बल्कि एक कमांड और कंट्रोल हब था, जहां से आतंकियों की मूवमेंट, लॉन्चिंग टाइम और इंटेल नेटवर्क को मॉनिटर किया जाता था. आतंकियों को पाक के मुज्जफराबाद के ट्रांजिट कैम्प सवाई नाला तक पाक आर्मी की मदद से घुसपैठ के लिए जाता था. मुजफ्फराबाद से आतंकियों को ट्रांजिट कैम्प सवाई नाला से 98 KM दूर दुधनियाल लॉन्च पैड से घुसपैठ के लिए हमेशा लाया जाता था.
कहां कहां हुई स्टाइक
मुजफ्फराबाद ऐतिहासिक रूप से लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक प्रमुख केंद्र रहा है. यह क्षेत्र नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक होने और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण लश्कर के प्रशिक्षण शिविरों और ऑपरेशनल सेंटरों की मेजबानी करता रहा है. लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना 1980 के दशक के अंत में हाफिज सईद ने की थी.
सूत्रों के अनुसार, मुरीदके (जो लाहौर से 30 किमी दूर है) 1990 से लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय रहा है. यह हाफिज सईद के नेतृत्व में काम करता है और मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है. जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का सक्रिय आतंकी ढांचा बहावलपुर में मौजूद है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले से ठीक तीन दिन पहले बहावलपुर में जैश के मुख्यालय पर हमास कमांडर खालिद काय्यूमी और रऊफ असगर के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. सूत्रों का कहना है कि बहावलपुर में कई स्थानों पर एयरस्ट्राइक की गई हैं.
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज फायर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










