
ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप का दावा और बिहार में SIR पर संग्राम... कल से शुरू हो रहे संसद सत्र में गरमाएंगे ये बड़े मुद्दे
AajTak
संसद का मानसून सत्र सोमवार यानी 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा. इस मानसून सेशन में विपक्ष ने बिहार की वोटर वेरिफिकेशन, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के दावे को लेकर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है.
संसद का मानसून सत्र सोमवार यानी 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा. जो सवाल सियासी गलियारे और चौराहे पर गूंज रहे हैं, जो सवाल विपक्ष की जुबां से शोले बनकर निकल रहे हैं, वो अब सोमवार से संसद में गूंजेंगे. इस मानसून सेशन में विपक्ष ने बिहार की वोटर वेरिफिकेशन, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के दावे को लेकर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. विपक्ष ने पीएम मोदी से संसद में जवाब देने की मांग की है.
इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
1 -पहलगाम आतंकी हमला 2 -ऑपरेशन सिंदूर और विदेश नीति 3- सीजफायर पर ट्रंप के दावे 4- बिहार में वोटर वेरिफिकेशन 5- अहमदाबाद प्लेन हादसा
सरकार का दावा- विपक्ष के सारे सवालों के जवाब देंगे
जब विपक्ष के सवाल संसद में गूंजेंगे, तो हंगामा मचने के आसार और तेज हो जाएंगे. लेकिन सरकार का दावा है कि विपक्ष के सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन अच्छे से चले इसके लिए पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना होगा, आपस में अच्छा तालमेल रखना होगा.
कांग्रेस ने सवालों और मांगों का पुलिंदा खोला हालांकि संसद के मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले यानी रविवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई, मीटिंग में वो सभी मुद्दे उठे, जिनकी तपिश पिछले कई दिनों से सियासत की सरहदें लगातार पार कर रही है. संसद का दरवाजा खुलने से पहले ही कांग्रेस ने अपने सवालों और मांगों का पुलिंदा खोल दिया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हमारी ये मांग है कि ऐसे कुछ विशेष विषय इस मानसून सेशन में उठाए जाएंगे, जो काफी अहम हैं जैसे पहलगाम आतंकी हमला. इसमें सरकार को अपनी गलती के ऊपर अपनी बात रखनी होगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










