
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लाहौर में लश्कर की खुलेआम रैली, अब क्या प्लान?
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर में भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एक बार फिर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को खड़ा करने में जुट गई है. इसी सिलसिले में 2 नवंबर को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी कमान पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी और हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के हाथों में है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











