
ऑपरेशन महादेव... पहलगाम के तीन संदिग्ध हमलावरों को सेना ने किया ढेर, श्रीनगर के पास लिडवास में एनकाउंटर
AajTak
श्रीनगर के लिडवास इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में पहलगाम हमले में शामिल TRF के तीन आतंकियों को मार गिराया. दाछीगाम फॉरेस्ट में अभी भी तलाशी अभियान जारी है, जहां और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.
श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पहलगाम आतंकी हमले में शामिल TRF (The Resistance Front) के तीन आतंकियों को मार गिराया. इस ऑपरेशन को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया. सुरक्षाबल इलाके में पहले से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, जब इन आतंकियों का पता चला. मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए.
लिडवास श्रीनगर का बाहरी और घना जंगलों वाला क्षेत्र है, जो त्राल से पहाड़ी रास्ते के ज़रिए जुड़ता है. इस इलाके में पहले भी TRF की आतंकी गतिविधियों की खबरें आती रही हैं. इस ऑपरेशन को सेना की चिनार कॉर्प्स लीड कर रही है, जिसने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है.
इसी दौरान CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त ऑपरेशन दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्सों में अभी भी जारी है. यह वही क्षेत्र है जहां जनवरी में भी TRF का एक ठिकाना ध्वस्त किया गया था. बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: TRF ने ली LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट की जिम्मेदारी, सेना का 1 जवान शहीद और तीन घायल
जंगलों में अभी भी TRF के और आतंकी छिपे होने की आशंका
दाछीगाम में सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक गोलीबारी हुई थी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और ऑपरेशन को तेज कर दिया था. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि जंगलों में अभी भी TRF के और आतंकी छिपे हो सकते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












