ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार सख्त, विज्ञापन को लेकर जारी की एडवाइजरी
AajTak
केंद्र सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. इसी क्रम में केंद्र सरकार ने OTT प्लेटफार्म, निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स और न्यूज वेबसाइटों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों के विज्ञापन न दिखाएं.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी टेलीविजन चैनलों, OTT ओटीटी प्लेटफार्मों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली साइटों के भ्रामक प्रचार/विज्ञापनों को न दिखाएं. ये फैसला ऑनलाइन सट्टेबाजी की रोकथाम के लिए लिया गया है.
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि निजी सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों को सलाह दी जाती है कि अपनी टारगेट ऑडियंस को ऐसे एड दिखाने से बचें. इतना ही नहीं, एडवाइजरी का उल्लंघन करने पर कानूनों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. साथ ही डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर समाचार और करंट अफेयर्स सामग्री के प्रकाशकों को एडवाइजरी करते हुए कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली साइटों के विज्ञापन न दिखाएं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.