
ऑनलाइन लूडो खेलते हुए मिले, शादी की, फिर जुदा हो गए... यूपी के लड़के और कराची की लड़की की लव स्टोरी
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बाशिंदों के बीच प्यार की यह कहानी सितंबर 2022 में शुरू हुई थी. इकरा और मुलायम लूडो खेलते हुए ऑनलाइन मिले थे. प्यार परवान चढ़ने के कुछ ही महीने बाद इकरा नेपाल पहुंच गई और उन्होंने शादी कर ली. फिलहाल इकरा को पाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया गया है जबकि मुलायम जेल में है.
इकरा जीवानी पाकिस्तान की 19 साल की लड़की है, जिसे 21 साल के एक भारतीय शख्स से प्यार हुआ और उससे शादी करने के लिए वह कई देशों की सीमाओं को पार करते हुए हिंदुस्तान पहुंच गईं. इस दौरान इकरा को कुछ कम चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा. जिस शख्स से वह प्यार करती है, उससे शादी करने के लिए उसने अपनी ज्वेलरी तक बेच दी, पैसे कम पड़े तो दोस्तों से उधार लेकर एयर टिकटें खरीदीं और दुबई पहुंची. वहां से काठमांडू होते हुए हिंदुस्तान की सीमा में दाखिल हुईं.
इकरा और 21 साल के मुलायम सिंह यादव ने शादी कर ली और बेंगलुरु में रहने लगे. लेकिन जब पुलिस को इकरा के पाकिस्तानी होने का शक हुआ तो उसे वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान को सौंप दिया गया जबकि मुलायम के नसीब में आई जेल.
इकरा और मुलायम लूडो खेलते हुए ऑनलाइन मिले थे. दोनों ने बाद में शादी करने का फैसला किया. प्यार परवान चढ़ने के कुछ ही महीने बाद इकरा नेपाल पहुंच गई और उन्होंने शादी कर ली.
पाकिस्तान के सिंध में इकरा के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत ने जब वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान प्रशासन को इकरा को सौंप दिया, तब उसके पिता, चाचा और मां उसे लेने गए थे.
प्यार कैसे परवान चढ़ा?
दो मुल्कों के बाशिंदों के बीच प्यार की यह कहानी सितंबर 2022 में शुरू हुई थी, जब इकरा कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई थी. इकरा के पिता का कहना है कि यह मामला अब रफा-दफा हो गया है.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









