
ऑनलाइन, डिस्टेंस लर्निंग के लिए यूनिवर्सिटी को पहले लेना होगा UGC अप्रूवल, नई गाइडलाइंस जारी
AajTak
विश्वविद्यालयों को अब ओपन और डिस्टेंस मोड के माध्यम से कोर्सेज़ ऑफर करने से पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की अग्रिम स्वीकृति लेनी होगी. इसके लिए नियमावली जारी कर दी गई है.
केन्द्र ने यूनिवर्सिटीज़ के लिए ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज़ से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी की है. नियम के अनुसार, विश्वविद्यालयों को अब ओपन और डिस्टेंस मोड के माध्यम से कोर्सेज़ ऑफर करने से पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की अग्रिम स्वीकृति लेनी होगी.
आदेश की घोषणा करने वाले सरकारी बयान के अनुसार, 'जब तक वे सभी नियमों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तब तक विश्वविद्यालय आयोग की मंजूरी के साथ पाठ्यक्रमों की पेशकश कर सकते हैं.'
बयान में यह भी कहा गया, "आयोग के अनुमोदन के साथ, विश्वविद्यालय ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में कोर्सेज़ की पेशकश कर सकते हैं. बशर्ते कि यह यूजीसी द्वारा अधिसूचित ओपन और डिस्टेंस मोड से संबंधित नियमों के तहत निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करता हो, चाहे उन्हें किसी भी नाम से जाना जाता हो."

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












