
ऑनलाइन खाना मंगाया तो मिलीं चबाई हुई हड्डियां, Delivery Boy ने बताई सच्चाई
AajTak
सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने चिकन विंग्स, फ्राइज और ड्रिंक ऑर्डर किया था. लेकिन उन्हें चिंकन विंग्स की हड्डियां, फ्राइज के खाली डब्बे में एक चिट्ठी और ड्रिंक मिले. यह चिट्ठी डिलीवरी बॉय ने लिखी थी. उसमें बताया था कि खाना आखिर कहां गया.
एक शख्स ने ऑनलाइन चिकन विंग्स मंगवाया. डिलीवरी के बाद जब उसने पैकेट खोला तो वह हैरान रह गया. पैकेट में सिर्फ चबाई हुईं हड्डियां बची थीं. ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने खा कर वापस पैक कर दिया है. शख्स को पैकेट के साथ एक चिट्ठी भी मिली.
चिट्ठी में माफीनामा था. यह चिट्ठी डिलीवरी बॉय ने लिखी थी. चिट्ठी में लिखा था- हम बहुत भूखे थे और टूट चुके थे. शख्स ने इस बारे में टिकटॉक पर एक वीडियो जारी कर बताया है.
@thesuedeshow नाम के एक यूजर ने वीडियो में खाए हुए चिंकन विंग्स को दिखाया. इसके साथ ही एक चिट्ठी भी थी जिसमें बताया गया था कि चिंकन विंग्स को उनके डिलीवरी बॉय ने खा लिया है.
टिकटॉकर ने वीडियो में कहा- मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता. मैंने चिकन विंग्स ऑर्डर किया था और पैकेट में मुझे सिर्फ हड्डियां मिल रही हैं. आपने नोटिस किया कि मेरे फ्राइज भी गायब हैं और यहां एक चिट्ठी पड़ी है. हालांकि, उनका ड्रिंक उन तक सही सलामत पहुंच गया था.
इस वीडियो को अगस्त में पोस्ट किया गया था. अब तक इस वीडियो को करीब 2 लाख 30 हजार बार देखा जा चुका है. शख्स ने वीडियो में बताया है कि उनके ड्रिंक को किसी ने छुआ तक नहीं था. डिलीवरी बॉय ने चिट्ठी में यह भी बताया है कि उसने आखिर शख्स का ऑर्डर क्यों खा लिया था.
चिट्ठी में लिखा- मुझे माफ कीजिएगा मैंने आपका खाना खा लिया है. मैं टूट चुका हूं और भूखा हूं. मान लीजिएगा कि मेरे खाने के लिए आपने पैसे दिए हैं. मैं इस जॉब को अब छोड़ने जा रहा हूं. चिट्ठी के आखिर में लिखा था- Your Door Dash Guy.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











