
ऑड-ईवन अटका, 20-21 नवंबर को कृत्रिम बारिश का प्लान... क्या अगले 10 दिन दिल्ली-NCR वाले जहरीली हवा में लेंगे सांस?
AajTak
दिल्ली-एनसीआर के लोग हर साल की तरह इस बार भी भीषण प्रदूषण का सामना कर रहे हैं. यहां हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. ऐसे में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि, ये अब तक नाकाफी साबित हुए हैं.
प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड ईवन लागू करने का ऐलान किया था. लेकिन अब यह ठंडे बस्ते में पड़ती नजर आ रही है. दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑड ईवन की प्रभावशीलता की समीक्षा किए जाने के बाद इसे लागू किया जाएगा. अब दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि 20 नवंबर के आसपास क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश का प्रयास किया जाएगा.
10 दिन तक भगवान भरोसे लोग! दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के लोग हर साल की तरह इस बार भी भीषण प्रदूषण का सामना कर रहे हैं. यहां हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. ऐसे में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि, ये अब तक नाकाफी साबित हुए हैं. वहीं, अब सरकार का कहना है कि वह 20 नवंबर के आसपास क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराएगी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या 10 दिन तक दिल्ली-NCR के लोगों को प्रदूषण की मार के बीच भगवान भरोसे रहना पड़ेगा?
इससे पहले दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया. दिल्ली में 9 नवंबर से 18 नवंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए. इसके अलावा दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड ओला- ऊबर जैसी ऐप आधारित टैक्सी के राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा दी है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आदेश के बाद ही साफ हो पाएगा कि इसे कब से लागू किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से कहा था कि राजधानी में अन्य राज्यों में पंजीकृत टैक्सियां बड़ी संख्या में सिर्फ एक यात्री को ले जाते हुए सड़कों पर देखी जाती हैं. कोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस बात पर विचार करने को कहा था कि शहर में सिर्फ दिल्ली में रजिस्टर्ड टैक्सियां ही चलें. 20-21 नवंबर को क्लाउड सीडिंग कराने का प्लान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, दिल्ली सरकार शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 20-21 नवंबर के आसपास क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास करेगी. राय ने कहा कि उन्होंने आईआईटी-कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक की, जिन्होंने उन्हें बताया कि क्लाउड सीडिंग का प्रयास केवल तभी किया जा सकता है जब वातावरण में बादल या नमी हो. गोपाल राय ने कहा, विशेषज्ञों का अनुमान है कि ऐसी स्थितियां 20-21 नवंबर के आसपास विकसित हो सकती हैं. हमने वैज्ञानिकों से इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई होगी. स्मॉग टॉवर शुरू करने का आदेश
दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को कनॉट प्लेस स्मॉग टॉवर को तुरंत फिर से शुरू करने और शहर में प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने के लिए एक अध्ययन करने का निर्देश दिया. राय ने दावा किया था कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने सरकार को सूचित किए बिना दोनों परियोजनाओं को एकतरफा रोक दिया था. दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बुधवार को फिर से 'गंभीर' श्रेणी में आ गई. पिछले 24 घंटे में औसत AQI 426 दर्ज किया गया. दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने कहा कि खुले में कूड़ा जलाना, निर्माण कचरे को डंप करना और रेस्तरां में तंदूर का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजहों में शामिल हैं.
दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी AQI गंभीर स्तर पर बना हुआ है. बुधवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 384, गुरुग्राम में 385, नोएडा में 405, ग्रेटर नोएडा में 478 और फरीदाबाद में 425 दर्ज किया गया.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



