
ऑड-इवन पर बिधूड़ी लाए हिन्दू-मुस्लिम एंगल, बोले- दिवाली पर एक-दूसरे से नहीं मिल सके हिन्दू, इसलिए आया प्लान!
AajTak
दिल्ली में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए केजरीवाल सरकार ने दिवाली से पहले ऑड-इवन लागू करने का फैसला लिया है. इस पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने AAP सरकार पर हमला बोला है. बिधूड़ी ने कहा, केजरीवाल सरीखे लोगों के चलते ही भारतीय संस्कृति खत्म होती जा रही है. ऑड-इवन इसलिए लगाया है ताकि लोग दिवाली पर एक-दूसरे से नहीं मिल सकें. विदेशों से पैसा लेकर हमारे त्योहारों पर रोक लगाना चाह रहे हैं.
दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो गया है. इस बीच, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिवाली से पहले ऑड-इवन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. अब इस फैसले को लेकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, दिवाली पर हिन्दू समाज एक-दूसरे से मिलने जा सकें, इसलिए केजरीवाल सरकार ने दिवाली के आसपास ऑड-इवन लगा दिया है.
बिधूड़ी का कहना था कि केजरीवाल तो शहरी नक्सली (URBAN NAXALITE) हैं. उन्होंने किसानों के नाम पर खालिस्तानियों का समर्थन किया. कहीं ना कहीं केजरीवाल साहब भारत को बर्बाद करने के लिए विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं. औरंगजेब ने भी सत्ता के लिए अपने बाप को आठ साल जेल में रखा था. मरते दम तक.
'दिल्ली के कारण नोएडा-गुरुग्राम में प्रदूषण'
बिधूड़ी ने कहा, केजरीवाल ने पहले दिवाली पर पटाखे पर प्रतिबंध लगाया. तर्क दिया कि इससे पॉल्यूशन ज्यादा होता है. उसके लिए योजना क्यों नहीं बनाते? आज पंजाब में AAP की सरकार आ गई तो नोएडा और गुरुग्राम को लेकर बयान दे रहे हैं. दिल्ली के कारण नोएडा और गुरुग्राम में पॉल्यूशन है. अब ऑड-इवन भी दिवाली से ठीक तीन दिन पहले लगा दिया है. इस प्लान को लागू कर ये संदेश देना चाहते हैं कि कोई (हिन्दू) दिवाली पर मिलने ना जा सके. दिवाली को मना ना सके. सनातन संस्कृति के जो त्योहार और मान्यताएं हैं, उनको खत्म करने का एजेंडा अर्बन नक्सलियों का है. विदेशों से पैसा लेकर हमारे त्योहारों पर रोक लगाना चाह रहे हैं.
'सनातन संस्कृति खत्म होती जा रही'
बिधूड़ी ने कहा, केजरीवाल साहब जैसे डीएनए के लोग थे कि भारत काबुल, कंधार से सिमटते हुए आज सनातन संस्कृति खत्म होती जा रही है. एक एजेंडा जो बाहर चलता रहता है, जो आपने इजरायल युद्ध में हमास को लेकर देखा होगा. बाकी सब खत्म हो जाएं, उस मानसिकता को बढ़ाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा, प्रदूषण को रोकने का सॉल्यूशन निकालिए . हमारे त्योहारों पर क्यों रोक लगा रहे हो?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











