
ऑटो ड्राइवर से हुआ विदेशी लड़की को प्यार, भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
AajTak
भारत के अनंतराजू की बेल्जियम की केमिली से पहली मुलाकात 2019 में हुई थी. तब केमिली अपनी फैमिली के साथ हम्पी घूमने आई थीं. उस वक्त ये फैमिली अनंतराजू की ईमानदारी और मेहमानवाजी से काफी प्रभावित हुई थी. ऐसे में अपने देश लौटने के बाद भी केमिली सोशल मीडिया के माध्यम से अनंतराजू के संपर्क में बनी रहीं.
कर्नाटक के अनंतराजू और बेल्जियम की केमिली की कहानी सुर्खियों में हैं. दोनों ने बीते दिन (25 नवंबर) हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई है. 30 साल के अनंतराजू ऑटो चलाने के साथ टूरिस्ट गाइड का काम करते हैं. सोशल मीडिया के जरिए 27 साल की केमिली से उनका प्यार परवान चढ़ा था.
रिपोर्ट के मुताबिक, अनंतराजू की केमिली से पहली मुलाकात 2019 में हुई थी. तब केमिली अपनी फैमिली के साथ हम्पी घूमने आई थीं. उस वक्त अनंतराजू ने उन्हें गाइड किया था. साथ ही उनके ठहरने की व्यवस्था करवाई थी. अपनी इंडिया ट्रिप के दौरान ये फैमिली अनंतराजू की ईमानदारी और मेहमान नवाजी से काफी प्रभावित हुई.
ऐसे में अपने देश लौटने के बाद केमिली सोशल मीडिया के माध्यम से अनंतराजू के संपर्क में बनी रहीं और उनसे बातें करना जारी रखा. इसी बीच दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. लेकिन कोरोना महामारी के चलते मिल नहीं पाए.
हालांकि, कुछ महीने बाद उन्होंने अपने-अपने परिवार को अपने 'लॉन्ग डिस्टेंस लव' के बारे में बता दिया. दोनों परिवार वालों को इससे कोई ऐतराज नहीं था. उन्होंने कपल को शादी की मंजूरी दे दी. आखिरकार बीते शुक्रवार को कपल शादी के बंधन में बंध गया.
'वादा किया था कि फिर से आएंगे'
अनंतराजू कहते हैं कि केमिली अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ 2019 में हम्पी आई थीं. चूंकि वे पहली बार हम्पी आए थे, इसलिए यहां ठहरने और खाने-पीने को लेकर चिंतित थे. लेकिन मैंने सुनिश्चित किया कि उन्हें रुकने के लिए सबसे अच्छा होटल मिले. परिवार मेरी व्यवस्थाओं से खुश था और उसने मुझसे वादा किया था कि वे फिर से हम्पी आएंगे. इस बीच अनंतराजू और केमिली सोशल मीडिया और फोन के जरिए बातें करने लगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












