
ऐसी मां जो अपने बेटे के लिए मांग रही मौत की दुआ... मजबूर पेरेंट्स और एक जिंदा लाश की कहानी!
AajTak
मौत की आरज़ू और इंतज़ार के बीच एक घर की छत के नीचे ज़िंदगी और मौत के बीच कशमकश जारी है. एक ऐसी कशमकश जिसमें हर रोज़ ज़िंदगी और मौत के बीच जंग होती है और हर रोज़ ज़िंदगी जीत कर भी ये जंग हार जाती है. क्योंकि इस घर में रहने वाले लोग दुआ ज़िंदगी की नहीं मौत की मांगते हैं.
कैसी आरज़ू है ये और कैसा इंतज़ार. आरज़ू है कि मौत आ जाए और मौत है कि इंतज़ार करने को कह रही है. यानी आरज़ू मौत की. इंतज़ार मौत का. एक मां की आरज़ू है कि मौत उसके बेटे को गले लगा ले. इसी आरज़ू के साथ मां आंचल फैलाए अपने बेटे के लिए ऊपर वाले से हर रोज़ मौत मांग रही है. लेकिन ऊपर वाला उसकी सुन ही नहीं रहा है. ऊपर वाले से मायूस होकर वो मां अब अपनी उसी आरजू के साथ अदालत से फरियाद करती है. मगर अदालत भी उस मां की आरज़ू पूरी करने की बजाए उसे इंतज़ार करने को कहती है. इंतजार.. मौत का.
रोज़ ज़िंदगी और मौत के बीच जंग और बस उसी आरज़ू और इंतज़ार के बीच इस घर की छत के नीचे ज़िंदगी और मौत के बीच कशमकश जारी है. एक ऐसी कशमकश जिसमें हर रोज़ ज़िंदगी और मौत के बीच जंग होती है और हर रोज़ ज़िंदगी जीत कर भी ये जंग हार जाती है. क्योंकि इस घर में रहने वाले लोग दुआ ज़िंदगी की नहीं मौत की मांगते हैं. ये कहानी है हरीश की. और छह बाई चार का एक बिस्तर उसकी पूरी दुनिया है. इतनी सी दुनिया होने के बावजूद हरीश पिछले 11 बरस से एक छोटी सी दुनिया तक को नहीं देख पाया है. क्य़ोंकि ना वो उठ सकता है. ना चल सकता है, ना करवट बदल सकता है, ना हंस सकता है. ना रो सकता है. ना बोल सकता है. ना खुद से खा सकता है. ना पी सकता है. यहां तक कि वो अपने दर्द और तकलीफ का इजहार तक नहीं कर सकता. बस यूं समझ लीजिए कि वो एक ज़िंदा लाश है. एक ऐसी ज़िंदा लाश जिसकी धड़कन तो है पर ज़िंदगी नहीं.
बेइंतहा दर्द से गुजर रहा है ये परिवार दिल्ली से सटे गाजियाबाद का एक अपार्टमेंट और उसी अपार्टमेंट की एक मंजिल पर है वो घर. तीन कमरों के उस घर में चार लोग रहते हैं. घर के मुखिया अशोक राणा, उनकी पत्नी निर्मला देवी और छोटा बेटा आशीष. घर के बाकी सभी कमरे आम घरों के कमरे जैसे ही हैं. लेकिन एक कमरा ऐसा है जो इस घर को हर घर से अलग कर देता है. उस कमरे में बिस्तर पर लेटा एक नौजवान. जिसका नाम है हरीश राणा. उम्र यही कोई 32-33 साल. कुछ ना भी कहूं, तो यकीनन इस हाल में हरीश को लेटे देख कर आप बहुत कछ अंदाजा लगा सकते हैं. लेकिन फिर भी आप दर्द की उस इंतेहा का अंदाजा नहीं लगा सकते, जो हरीश के साथ-साथ उसका पूरा परिवार पिछले 11 सालों से सह रहा है.
जिंदा लाश की कहानी कायदे से हम आप जिस दुनिया में रहते हैं, वहां लाशों को घर में रखने की इजाजत नहीं होती. लेकिन जिंदगी और मौत के बीच की इस जिंदा मुर्दा लाश की कहानी ही कुछ ऐसी है कि ना इसे पूरी तरह जिंदा कहा जा सकता है और ना पूरी तरह मुर्दा. और बस इसी दुनियावी कायदे कानून के चक्कर में इस घर के इस कमरे में हरीश पिछले 11 सालों से इसी तरह बस यूं ही लेटा है.
चौथी मंजिल से नीचे गिर गया था हरीश बात 11 साल पुरानी है. तब हरीश और उसके घर वालों की जिंदगी पूरी तरह से गुलजार थी. हरीश इंजीनियर बनना चाहता था. अपने इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए 2013 में उसने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हो चुकी थी. हरीश यूनिवर्सिटी के नजदीक मोहाली में एक पीजी में रह रहा था. पीजी में उसका कमरा चौथी मंजिल पर था. कॉलेज से आने के बाद एक रोज़ हरीश अपने पीजी की बालकोनी पर खड़ा था और अचानक वो उस बालकोनी से नीचे गिर गया. हरीश को फौरन पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया. उसके सर में गंभीर चोटें आई थीं. सांसें चल रही थी, लेकिन वो होश में नहीं था.
पुलिस ने दर्ज की थी FIR, ये था इल्जाम चूंकि मामला एक्सीडेंट का था, लिहाजा मोहाली पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की. हरीश के घरवालों के तब इल्ज़ाम भी लगाया था कि उनके बेटे को जानबूझ कर कुछ लड़कों ने बालकोनी से नीचे गिराया था. चंडीगढ़ पीजीआई में हरीश की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर लिए थे. लेकिन मां बाप ने हिम्मत नहीं हारी. वो हरीश को पीजीआई चंडीगढ़ से दिल्ली के एम्स ले आए. यहां भी उसका लंबा इलाज चला. पर हालत में कोई सुधार नहीं. एम्स के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था. एम्स के बाद हरीश को दिल्ली के ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फिर लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल और उसके बाद फोर्टिस अस्पताल में घर वालों ने भर्ती कराया. लेकिन कहीं कोई फायदा नहीं हुआ.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



