
ऐसा क्या बड़ा काम करने जा रहा तुर्की कि एर्दोगन को भी हुआ गर्व
AajTak
तुर्की ने साल 2018 में तुर्की अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना की थी. स्थापना के 6 सालों बाद ही तुर्की अपने एक नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है. देश को मिलने वाली इस उपलब्धि से राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन बेहद खुश हैं.
तुर्की जल्द ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है. तुर्की अगले हफ्ते पहली बार अपने किसी नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है. राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने देश को हासिल होने वाली इस उपलब्धि पर कहा है, 'गर्व करो तुर्की.'
एर्दोगन ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'हम वैज्ञानिक मिशन पर पहली बार किसी नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने के अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं. गर्व करो तुर्की.'
एर्दोगन ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें तुर्की के भावी अंतरिक्ष यात्री कर्नल अल्पर गेजेरवसी दिख रहे हैं. गेजेरवसी अगले हफ्ते एक अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाले हैं.
वीडियो में कर्नल गेजेरवसी को जेनेप नाम की एक छोटी लड़की के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है. वीडियो में दिखाया गया है कि छोटी बच्ची तुर्की की अंतरिक्ष एजेंसी में अंतरिक्ष यात्री पद के लिए आवेदन करने गई है. वहां वो गेजेरवसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करती है.
कौन हैं तुर्की के पहले अंतरिक्ष यात्री?
गेजेरवसी ने बताया कि वो एक जेट पायलट हैं जो 22 सालों से उड़ान भर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रा से पहले उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट दिए हैं और अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है. गेजेरवसी ने कहा कि वो पिछले दो सालों से अपनी अंतरिक्ष यात्रा की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि वो जरूर सफल होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











